फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rs 39990 was deducted from TGT's account by fraud

धोखाधड़ी कर टीजीटी के खाते से उड़ाए 39990 रुपये

Tue, 28 Dec 2021 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Rs 39990 was deducted from TGT's account by fraud
सोनीपत। शहर के मोहल्ला कलां की ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) को झांसे में लेकर साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से 39990 रुपये निकाल लिए। शिक्षिका को जब खाते से नकदी निकलने का पता लगा तो उन्होंने एटीएम बंद कराया और बैंक में शिकायत दी। इसके बाद पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला कलां की रहने वाली दिव्या ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में टीजीटी है। उनके मोबाइल पर 23 दिसंबर को एक नंबर से कई कॉल आई थी। जिन्हें उसने रिसीव नहीं किया था। उन्होंने जब उस नंबर पर कॉल किया तो फोन उठाने वाले ने खुद को एलआईसी कर्मी बताया था। उसने कहा था कि आपके ससुर की एलआईसी का प्रीमियम जमा कराया जाना है। जिस पर शिक्षिका ने पति से बात कर पैसे जमा कराने की बात कही थी। लेकिन आरोपी ने उन्हें झांसे में लेते हुए कहा कि आज प्रीमियम जमा कराने पर भारी कैशबैक मिल रहा है। जिस पर वह उसके झांसे में आ गई। आरोपी ने कहा कि वह कुछ रुपये भेज रहा है। उस मैसेज पर क्लिक कर आप किस्त के पैसे भेज देना। शिक्षिका का आरोप है कि उसके मैसेज पर क्लिक करते ही उसके खाते से 39990 रुपये निकल गए। खाते से पैसे निकलने का मैसेज मिलते ही उसे ठगी का पता लगा। जिसके बाद उन्होंने अपना एटीएम कार्ड ब्लाक करा दिया। उन्होंने मामले की शिकायत ओल्ड चौकी पुलिस को देकर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने धोखाधड़ी का आरोप अनिल शर्मा, ब्रिजेश व सुमित कुमार पर लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बच गए 83 हजार रुपये
शिक्षिका का आरोप है कि आरोपी ने उसके पास दो अन्य मैसेज भेज रखे थे। उसने सावधानीपूर्वक उनकी जांच की पता लगा कि वह 49990 व 32990 के थे। उन्हें क्लिक नहीं करने से यह राशि उसके खाते से निकलने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed