फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rs 2.37 crore will be spent on the dilapidated road, construction work will be inaugurated tomorrow

Sonipat News: खस्ताहाल सड़क पर खर्च होंगे 2.37 करोड़, निर्माण कार्य का श्रीगणेश कल

Sat, 16 Nov 2024 02:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Rs 2.37 crore will be spent on the dilapidated road, construction work will be inaugurated tomorrow
सोनीपत। सोनीपत-चटिया औलिया रोड के निर्माण कार्य का रविवार को श्रीगणेश किया जाएगा। सड़क का निर्माण होने से वाहन चालकों को हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। लंबे समय से टूटकर बिखरी सड़क से वाहन चालकों को जल्द परेशानी से निजात मिल सकेगी। लोक निर्माण विभाग की ओर करीब 8.90 किलोमीटर सोनीपत से चटिया औलिया रोड पर 2 करोड़ 37 लाख 83 हजार रुपये की लागत से सड़क का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग को खस्ताहाल सोनीपत-चटिया औलिया रोड पर निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्यालय से अलॉटमेंट मिल चुकी है। करीब 9 किलोमीटर सड़क के निर्माण से 9 गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सकेगी। इस मार्ग पर काफी समय से बड़े-बड़े गड्ढे वाहन चालकों व राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। गड्ढों के कारण दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता था। समस्या को लेकर स्थानीय लोग कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शिकायत दे चुके थे। विभाग ने संज्ञान लेते हुए करीब 2.37 करोड़ रुपये का बजट तैयार कर मुख्यालय भेजा था। बजट को मंजूरी मिलने के बाद मुख्यालय ने अलॉटमेंट भी मंजूर कर ली गई है। यहां से दिनभर करीब 12 हजार लोगों का आवागमन है। सड़क निर्माण होने से जटवाड़ा, गांव जाहरी, ठरू उल्देपुर, शहजादपुर, सांदल खुर्द, सांदल कलां, सांदल निवादा, थरिया व चटिया औलिया के ग्रामीणों सहित वाहन चालकों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

वर्जन
लोक निर्माण विभाग की ओर से रविवार को सोनीपत-चटिया औलिया रोड का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। सड़क निर्माण के लिए मशीनरी व सामान को एकत्रित कर लिया गया है। सड़क निर्माण होने से वाहन चालकों व ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रविन दत्ता, उपमंडल अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed