फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rs 1.80 lakh withdrawn from advocate's account

Sonipat News: अधिवक्ता के खाते से 1.80 लाख रुपये निकाले

Fri, 24 Mar 2023 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 24 Mar 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.80 lakh withdrawn from advocate's account
सोनीपत। मॉडल टाउन स्थित एसबीआई की शाखा में अधिवक्ता के बैंक खाते से 1.80 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। अधिवक्ता ने मामले की शिकायत सीएम विंडो पर की है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिवक्ता कुणाल भारद्वाज ने सीएम विंडो पर की शिकायत में बताया उन्होंने डेबिट कार्ड लिया है, लेकिन उसका कम इस्तेमाल करते हैं। उनके पास 19 नवंबर, 2022 को खाते से 10 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया था। उन्होंने बैंक में जाकर स्टेटमेंट निकलवाई तो पता लगा कि खाते से दो माह में 1.80 लाख रुपये निकाले गए हैं। उन्हें पहले निकली राशि को लेकर बैंक से कोई संदेश नहीं मिला था। उन्होंने मैनेजर से कहा तो उन्होंने कहा कि नकदी आपने या आपके घर वालों ने निकाली है। बैंक ने कोई सहयोग नहीं किया। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। वहां भी ठोस कार्रवाई नहीं होने पर सीएम विंडो पर शिकायत दी थी। जिस पर अब सिविल लाइन थाना पुलिस अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

युवती के खाते से निकाले 39 हजार रुपये
गांव शाहपुर तुर्क के पास बीपीएल फ्लैट में रहने वाली युवती के बैंक खाते से ठगों ने 39357 रुपये का लेनदेन कर दिया। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद के गांव सनाई की रहने वाली प्रियंका ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह कुमासपुर स्थित बिग बास्केट कंपनी में कार्यरत हैं। 18 मार्च को उनके पास एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को नटराज कंपनी का मैनेजर बताया था। उसके बाद नटराज के डिलिवरी कर्मी का कॉल आया था। 19 मार्च को जब वह कंपनी में थीं तो उनके खाते से सात ट्रांसजेक्शन हो गई। उनके खाते से 39357 रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर किए गए है। मुरथल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed