{"_id":"663a88173409548fcc075434","slug":"rs-1251-lakh-recovered-from-car-deposited-in-treasury-sonipat-news-c-197-1-snp1003-117968-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कार से 12.51 लाख रुपये बरामद, ट्रेजरी में जमा कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कार से 12.51 लाख रुपये बरामद, ट्रेजरी में जमा कराए
Wed, 08 May 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 08 May 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जगह-जगह नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही है। मंगलवार को सिसाना-फरमाणा मार्ग पर गोरड़ मोड़ से पहले टीम ने एक कार से 12 लाख 51 हजार 700 रुपये की नकदी बरामद की है। इससे पहले 30 अप्रैल को टीम गाड़ी से 9.90 लाख रुपये बरामद कर चुकी है। कार मालिक के जवाब से असंतुष्ट टीम ने नकदी को ट्रेजरी में जमा करवा दिया है।
आदर्श आचार संहिता का पालन करवाने के लिए खरखौदा क्षेत्र में आठ जगहों पर एसएसटी की तरफ से नाके लगाए गए हैं। मंगलवार को एक टीम सिसाना-फरमाणा मार्ग पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट सत्यवान के नेतृत्व में वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान नाके पर पहुंची एक कार की जांच करने पर उसमें से टीम को 12 लाख 51 हजार 700 रुपये बरामद हुए। नकदी मिलने पर आबकारी विभाग को सूचना दी गई, जिस पर मौके पर पहुंच इंस्पेक्टर राकेश हुड्डा, पंकज कंसल, दिनेश व ओमप्रकाश की टीम ने नकदी को अपने कब्जे में लेकर उसे सील करने की कार्रवाई को खरखौदा थाने में आकर अंजाम दिया। इससे पहले टीम ने कार मालिक गोरड़ के रहने वाले देवानंद से नकदी को लेकर पूछताछ की, खेत से संबंधित पैसा बताने पर भी टीम असुंष्ट नजर आई और नकदी को सील करने के बाद उसे ट्रेजरी में जमा करवा दिया गया।
जिस व्यक्ति के पास से एसएसटी ने यह नकदी बरामद की है, उसे अपना पक्ष रखने के लिए एक्सपेंडीचर कमेटी के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा। जिसमें उसे बताना होगा कि वह यह नकदी कहां से लेकर आए और कहां लेकर जा रहे थे। आदर्श आचार संहिता के तहत कोई भी व्यक्ति इस दौरान 50 हजार रुपये से ज्यादा की नकदी अपने पास नहीं रख सकता है। इससे ज्यादा नकदी रखने पर उसे इसका स्पष्टीकरण देना होता है।