फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rs 1.67 lakh was extorted from the woman on the pretext of winning 25 lakhs in lottery

महिला को लाटरी में 25 लाख जीतने का झांसा देकर 1.67 लाख रुपये ऐंठे

Fri, 07 Jan 2022 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Rs 1.67 lakh was extorted from the woman on the pretext of winning 25 lakhs in lottery
गांव बढ़खालसा के पास स्थित मैक्स हाइट सोसायटी में रहने वाली महिला को 25 लाख रुपये की लाटरी जीतने का झांसा देकर उनसे 1.67 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत राई थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

मैक्स हाइट सोसायटी की रहने वाली वर्षा भाटिया ने पुलिस को बताया कि 4 जनवरी को उनके व्हाट्सएप नंबर पर लाटरी निकलने का मैसेज आया था। मैसेज सोनी प्राइस डॉट इन की तरफ से आया था। उसने सोनी प्राइस डॉट इन की वेबसाइट पर जाकर कंपनी का ऑफिशियल नंबर लिया था। कॉल करने पर उसके पास एक लिंक भेजा गया। उसने लिंक पर जाकर जांच की तो उसका लाटरी नंबर 0786 दिख रहा था। साथ ही लिखा था कि आपने 25 लाख का इनाम जीत लिया है। उन्होंने उसे आधार कार्ड नंबर, फोटो व बैंक डिटेल देने को कहा गया था। साथ ही उससे रजिस्ट्रेशन के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग की गई। उसने सभी दस्तावेज विनोद कुमार के व्हाट्सएप नंबर पर भेज दिए और साथ ही 10 हजार अर्जुन के गूगल पे नंबर पर भेज दिए। इसके बाद उससे एक प्रतिशत जीएसटी के नाम पर 25 हजार व तीन हजार लेट फीस की मांग की गई। उसने होशियापुर स्थित एसबीआई की शाखा में तरुण कुमार के नाम से खोले गए खाते में 10 हजार रुपये जमा करा दिए और 18 हजार रुपये अर्जुन कुमार को गूगल पे कर दिए। उसके बाद 50 हजार रुपये बैंक गारंटी के नाम पर मांगे। उसने दो बार में 50 हजार रुपये अर्जुन के खाते में भेज दिए। उसके बाद 34 हजार रुपये फिर से अर्जुन के पास भेजे और 32 हजार रुपये तरुण के खाते में डाले गए। इसके अलावा 13 हजार रुपये उससे और ठगे गए। उससे 1 लाख 67 हजार रुपये ठग लिए। जब उसे ठगी का पता लगा तो पुलिस को अवगत कराया। राई थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
महिला ने झांसे में लेकर 1.67 लाख की ठगी की शिकायत दी। इस पर मुकदमा दर्ज कर साइबर टीम की मदद से ठगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
- इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, राई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed