फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Round of online meeting went on throughout the day, agreement was not made in place of Panchayat

Sonipat News: दिनभर चला ऑनलाइन बैठक का दौर, पंचायत के स्थान पर नहीं बनी सहमति

Wed, 07 Jun 2023 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 07 Jun 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Round of online meeting went on throughout the day, agreement was not made in place of Panchayat
सोनीपत। यौन शोषण के आरोपी सांसद बृजभूषण सिंह शरण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे पहलवान महापंचायत के लिए स्थान तय नहीं कर पाए हैं। हालांकि इसके लिए दिनभर ऑनलाइन बैठक का दौर चलता रहा। दिनभर पहलवानों की खाप प्रमुखों व किसान संगठन प्रमुखों से बातचीत चलती रही। कुछ संगठन प्रमुख राजस्थान में पंचायत करने की सलाह दे रहे हैं तो कुछ हरियाणा में ही पंचायत करने पर जोर दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि बुधवार को पंचायत के स्थान को लेकर पहलवान अंतिम फैसला ले सकते हैं।
विज्ञापन


सोनीपत के मुंडलाना में 4 जून को भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में हुई पंचायत में मंच से बोलते हुए पहलवान बजरंग पूनिया ने किसान संगठनों से अलग-अलग पंचायत नहीं करने की अपील की थी। उनका कहना था कि अलग-अलग पंचायत से आंदोलन निर्णायक मोड़ तक नहीं जा पा रहा है। ऐसे में अब पहलवान ही पंचायत करेंगे और उसमें सभी को आमंत्रित करेंगे। इस पंचायत में ही आंदोलन को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। खाप पंचायतों व किसान संगठनों ने बजरंग पूनिया की सलाह का समर्थन किया था। साथ ही खाप एवं किसान संगठनों ने तय किया है कि वह अब इस मामले में आगे आकर कोई निर्णय नहीं लेंगे बल्कि पहलवान जो निर्णय लेंगे, उसमें उनका साथ देंगे। उसके बाद उन्होंने तीन-चार दिन में स्थान व समय बताने की बात कही थी। अब पंचायत का स्थान व समय तय करने के लिए मंगलवार को दिन में पहलवानों ने ऑनलाइन मीटिंग की। सूत्रों का कहना है कि देर शाम तक कोई सहमति नहीं बन पाई थी।
विज्ञापन




बजरंग ने कहा-गृह मंत्री से नहीं हुई कोई सेटिंग, बाहर बात करने से मना किया था

आंदोलन कर रहे पहलवान बजरंग पूनिया ने एक मीडिया हाउस से बातचीत में बताया कि उनकी केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई थी। उसमें किसी तरह कोई सेटिंग नहीं हुई है। केवल इतना है कि उनके साथ जो बातचीत हुई थी, उसके बारे में बाहर बातचीत करने से इन्कार किया गया था। यहीं कारण है कि वह बाहर नहीं बोल रहे हैं। आंदोलन को जारी रखा जाएगा। पहलवानों ने साफ कहा है कि वह न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखेंगे। वहीं फिर से दोहराया कि किशोरी ने मुकदमा वापस नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed