फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Roshni won the gold medal in lemon race and Neeraj won the gold medal in sack race in the sports competition

Sonipat News: खेल प्रतियोगिता की नींबू दौड़ में रोशनी तो बोरी रेस में नीरज ने जीता स्वर्ण पदक

Mon, 23 Dec 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 23 Dec 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Roshni won the gold medal in lemon race and Neeraj won the gold medal in sack race in the sports competition
फोटो 28- सोनीपत के सेक्टर-12 ​स्थित सामुदायिक केंद्र में स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन की तरफ से आयोज
सोनीपत। सेक्टर-12 स्थित सामुदायिक केंद्र में स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन ने स्टेप्स अकादमी के सहयोग से खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें फाउंडेशन के करीब 350 बच्चों ने भाग लिया। इसमें बच्चों की दौड़ स्पर्धाएं व अन्य गतिविधियां कराई गई। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि निगम पार्षद सुरेंद्र मदान ने किया।
विज्ञापन


स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक नितिन जैन ने बताया कि वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों को विभिन्न प्रकार की दौड़ व गतिविधियां कराई गई। इसमें फाउंडेशन की तरफ से संचालित सभी चारों निशुल्क पाठशालाओं (सेक्टर-12, 15, 23 व बस स्टैंड) के बच्चों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में नींबू दौड़, बोरी दौड़, धीमी साइकिल, केला खाओ, गुब्बारा दौड़, लंबी छलांग, तीन पैर दौड़, साइकिल दौड़, रस्सी कूद दौड़ व मेंढ़क दौड़ जैसी 15 प्रकार की दौड़ों में 350 बच्चों ने भाग लिया। इसमें पांच से लेकर 17 साल तक के बच्चों ने प्रतिभागिता की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 60 राउंड हुए, इसके विजेता बच्चों को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, हौसले व खेल भावना को बढ़ावा देना है। साथ ही प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में आपसी तालमेल को बढ़ाना रहा। उन्होंने बताया कि बच्चों को खुद पर भरोसा रखना चाहिए। मेहनत की डगर नहीं छोड़नी चाहिए।
विज्ञापन


प्रतियोगिता की नींबू दौड़ स्पर्धा में रोशनी ने स्वर्ण, अमन ने रजत व नरेंद्र ने कांस्य पदक जीता। वहीं बोरी दौड़ में नीरज ने स्वर्ण, अनुष्का ने रजत व उमेश ने कांस्य पदक जीता। स्टेप्स अकादमी के संस्थापक विशेष दहिया, प्रधान विकास तुषार ने बच्चों को पदक देकर सम्मानित किया। इस दौरान संस्था से रमेश जैन, प्रवीण जैन, डाॅ. सुरेश जैन, शैलेंद्र, विनोद जैन, आरके गुप्ता, शारदा रेलन, अनूप बाला, शिवानी, तान्या, प्रियंका व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed