फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   rohtak murder, couple, funeral

दंपती का एक ही चिता में हुआ अंतिम संस्कार

Sun, 14 Feb 2021 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
rohtak murder, couple, funeral
गांव सरगथल में दंपती के शवों का इंतजार करते ग्रामीण। - फोटो : Sonipat
गोहाना/सोनीपत। रोहतक के जाट कॉलेज के अखाड़े में हुए हत्याकांड में मारे गए 5 लोगों में से मृतक दंपती का शनिवार को गांव सरगथल में अंतिम संस्कार किया गया। दंपती के दाह संस्कार के लिए शमशान घाट में एक ही चिता बनाई गई। हत्याकांड को लेकर पूरे गांव में मातम पसरा है। दंपती को भारी संख्या में ग्रामीणों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

रोहतक स्थित जाट कॉलेज के अखाड़े के कोच मनोज मलिक और उनकी पत्नी साक्षी समेत 5 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना में मनोज मलिक का तीन साल का बेटा सरताज और कोच अमरजीत घायल हो गए थे। मृतक मनोज मलिक गोहाना के गांव सरगथल के निवासी हैं। शनिवार को मनोज मलिक और उसकी पत्नी साक्षी का गांव सरगथल में एक ही चिता में अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना को लेकर पूरे गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है। ग्रामीणों ने हत्याकांड के दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। हत्याकांड में मारे गए थे पांच लोग
विज्ञापन

हत्याकांड को जाट कॉलेज के अखाड़े के ही दूसरे कोच सुखविंद्र ने अपने साथियों के साथ अंजाम दिया। आरोपी सुखविंद्र गोहाना क्षेत्र के ही गांव बरोदा का निवासी है। वह इसी अखाड़े में प्रेक्टिस करवाता था। बताया गया है कि उसने रंजिशन इस घटना को अंजाम दिया। इस हत्याकांड में मनोज मलिक, उनकी पत्नी पत्नी साक्षी, सतीश, प्रदीप और महिला पहलवान पूजा की गोली लगने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरोदा में पुलिस ने बढ़ाई पेट्रोलिंग
रोहतक के जाट कॉलेज अखाड़े में हुआ हत्याकांड गांव बरोदा में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने इस हत्याकांड के आरोपी कोच सुखविंद्र के मकान व उसके आसपास के क्षेत्र में पेट्रोलिंग शुरू कर दी है। बरोदा पुलिस थाने के प्रभारी बदन सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा एहतियात के तौर पर पेट्रोलिंग शुरू की है ताकि कोई अनहोनी न हो।

आरोपी की मां बोली सुखविंद्र हमारा बेटा नहीं हो सकता, पुलिस चाहे तो उसे मार दे
रोहतक में हुए हत्याकांड में मुख्य आरोपी गांव बरोदा निवासी सुखविंद्र की मां सरोजनी ने कहा कि सुखविंद्र हमारा बेटा नहीं हो सकता है। पुलिस चाहे तो उसे मार दे। सरोजनी ने कहा कि मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिनके परिजनों को उसके बेटे ने मारा है। सुखविंद्र में रहम व इंसानियत खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed