फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rohtak depot's roadways bus going to Khatushyam is closed, will be available from Jhajjar

Sonipat News: खाटूश्याम जाने वाली रोहतक डिपो की रोडवेज बस बंद, झज्जर से मिलेगी

Sat, 06 Sep 2025 11:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Rohtak depot's roadways bus going to Khatushyam is closed, will be available from Jhajjar
रोहतक बस अड्डे के बूथ-4 पर खड़ी बस। संवाद
रोहतक। खाटूश्याम जाने वाली रोहतक डिपो की रोडवेज बस विभाग ने बंद कर दी है। अब डिपो की कोई बस खाटूश्याम के लिए नहीं चल रही है। बस अड्डे से प्रत्येक शनिवार को चलने वाली रोहतक डिपो की बस बंद होने से यात्री झज्जर डिपो से बस पकड़ सकते हैं। ऐसे में विशेष त्योहार व खाटूश्याम जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बस अड्डे के बूथ संख्या 4 रोहतक डिपो की रोडवेज बस सुबह 11 बजे खाटूश्याम के लिए रवाना होती थी। उसके बाद यही बस अगली सुबह रोहतक के लिए रवाना होती थी लेकिन रोडवेज विभाग की ओर काफी समय से यात्रियों की संख्या कम होने से खाटूश्याम की बस को नहीं चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि बस अड्डे से रोजाना झज्जर डिपो बस चल रही है। बस अड्डा के बूथ-4 से सुबह 8 बजे बस रवाना होती है। यही बस खाटूश्याम से 5:30 बजे झज्जर-रोहतक के लिए प्रस्थान करती है। रोडवेज अधिकारियों ने यह भी जाहिर किया है कि यह बस दो तीन माह पहले से यात्रियों की संख्या कम होने से नहीं चल रही है जबकि कागजों में इस रोडवेज के संचालन का जिक्र किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
वर्जन
रोडवेज डिपो की बस में यात्रियों की सख्या बहुत कमी थी। इससे विभाग को राजस्व कम, खर्चा अधिक होने से बस बंद की गई है। अब बस अड्डे से सुबह झज्जर डिपो की बस चल रही है। -कुलदीप सिंह, मुख्य निरीक्षक, रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed