फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Robotic laboratory inaugurated at Deenbandhu Chhotu Ram University

Sonipat News: दीनबंधु छोटू राम विश्वविद्यालय में रोबोटिक प्रयोगशाला का उद्घाटन

Fri, 25 Jul 2025 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Robotic laboratory inaugurated at Deenbandhu Chhotu Ram University
फोटो 05- सोनीपत के मुरथल ​स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में रोब
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) में रोबोटिक प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया। विश्वविद्यालय में सीआईएल के तहत मित्सुबिशी इलेक्ट्रिक इंडिया ने प्रयोगशाला का निर्माण करवाया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह व मुख्य अतिथि के रूप में कंपनी के प्रबंध निदेशक अत्सुशी ताकासे ने मिलकर प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। इससे पूर्व उन्होंने दीनबंधु छोटूराम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर पौधरोपण किया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय का ध्यान अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की लैब को यहां स्थापित करवाना है ताकि विद्यार्थी स्वयं को वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार कर सकें। प्रयोगशाला में रोबोटिक्स, वेरिएबल फ्रीक्वेंसी ड्राइव (वीएफडी), प्रोग्रामेबल लॉजिक कंट्रोलर (पीएलसी) उपकरण है जिनका लाभ विवि के शोधार्थियों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाचार व प्रयोग सीखने का मिलेगा प्रोत्साहन
कुलपति ने बताया कि प्रयोगशाला मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को नवाचार करने, प्रयोग करने, एक-दूसरे से सीखने के लिए प्रोत्साहित करेगी। इसका उद्घाटन आधुनिक तकनीकी शिक्षा के प्रति विश्वविद्यालय की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इससे विद्यार्थियाें को उपकरण, मार्गदर्शन, एक मंच मिलेगा। रोबोटिक्स व स्वचालन क्षेत्र में आवश्यक कौशल के साथ छात्र सशक्त होंगे। कार्यक्रम में कुलसचिव डाॅ. अजय गर्ग, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. सुरेश वर्मा, डाॅ. सुमित मलिक, प्रियंकुर प्रियाकुर तिवारी, हिरोकाजू यामाओका, नवीन भूटानी, मनीष जैन, गुरविंद्र सिंह गांधी, सुनील मेहता, अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed