फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   robbed 8 thousand rupees by showing a pistol to the salesman

सेल्समैन को पिस्तौल दिखाकर 8 हजार रुपये लूटे

Tue, 12 Jul 2022 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
robbed 8 thousand rupees by showing a pistol to the salesman
गोहाना। गांव पूठी में शराब के ठेके के सेल्समैन को पिस्तौल दिखाकर दो बदमाश आठ हजार रुपये लूटकर भाग गए। बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। वारदात की सूचना मिलने पर सदर थाना गोहाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की। सेल्समैन की शिकायत पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव माहरा निवासी राधेश्याम ने सदर गोहाना थाना पुलिस को बताया कि वह गांव पूठी में शराब ठेके पर सेल्समैन की नौकरी करता है। यह ठेका गांव मदीना के विकास का है। राधेश्याम ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब पौने नौ बजे वह ठेके पर बैठकर नकदी गिन रहा था। ठेके के दरवाजे की कुंडी खुली थी। उसी दौरान गांव मोई की तरफ से बाइक पर सवार दो बदमाश ठेके पर आए। उन्होंने अपने चेहरे रुमाल से ढक रखे थे। उन्होंने बाइक ठेके से थोड़ी दूर खड़ी की थी। बदमाश पिस्तौल लिए हुए थे। बदमाशों ने ठेके में घुसते ही उस पर पिस्तौल तान दी और धमकी दी कि जितनी नकदी है उन्हें दे दो, नहीं तो जान से मार देंगे। दोनों बदमाशों ने उससे आठ हजार रुपये छीने और बाइक पर बैठकर भाग गए। सेल्समैन ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। जिसके आधार पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इंसेट
ठेकों को लगातार बनाया जा रहा निशाना
-30 जून की रात को गांव गुमाणा, आवंली व कटवाल में स्थित शराब ठेकों पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। फायरिंग करने के साथ ही दो ठेकों में आग भी लगा दी गई थी। बदमाशों ने 30 प्रतिशत की हिस्सेदारी की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-14 जून की रात को गांव किलोहडद में शराब ठेके पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने 20 हजार रुपये लूटे थे।
-8 जून को लल्हेड़ी-लड़सौली रोड स्थित शराब ठेकेदार के कारिंदे से 60 हजार रुपये व मोबाइल लूटा
-6 जून की रात को मदीना में शराब ठेके से 12 हजार रुपये लूटे थे।
-26 मई को गोहाना में गामड़ी-खानपुर रोड पर कार में सवार पांच बदमाशों ने शराब ठेकेदार के कारिंदे से 1.10 लाख रुपये लूटे।
-28 अप्रैल को गांव नाथूपुर स्थित शराब ठेके पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायर कर एक लाख रुपये लूटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed