फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Roadways workers reached Jind rally, many routes were affected

Sonipat News: जींद रैली में पहुंचे रोडवेज कर्मी, कई रूट रहे प्रभावित

Mon, 12 Feb 2024 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 12 Feb 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Roadways workers reached Jind rally, many routes were affected
जींद में होने वाली पेंशन संकल्प महारैली के लिए रवाना होते रोडवेज कर्मचारी। स्रोत : कर्मचारी
सोनीपत। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जींद में आयोजित पेंशन संकल्प महारैली में जिले से बड़ी संख्या में कर्मचारी रवाना हुए। रोडवेज डिपो से बड़ी संख्या में कर्मचारियों के रैली में रवाना होने से कई रूट प्रभावित रहे। कर्मचारियों की कमी के चलते बसों के चलते लोकल रूट पर बसों के फेरे कम रहे। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़।
विज्ञापन


जींद रैली के लिए रवाना होने से पहले रोडवेज कर्मचारियों ने सोनीपत बस डिपो में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ बस अड्डे परिसर में विरोध मार्च भी निकाला गया। रोडवेज कर्मचारियों ने कहा कि सरकार को तुरंत प्रभाव से पुरानी पेंशन प्रणाली को लागू करना चाहिए। इसके अतिरिक्त कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, खाली पदों पर भर्ती करना सहित अन्य मांगे भी शामिल रही। सोनीपत डिपो प्रधान मनजीत पहल ने बताया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नही होती, तब तक रोडवेज कर्मचारियों का संघर्ष जारी रहेगा। सरकार की गलत नीतियों की वजह से कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन


जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी हुए रवाना
सोनीपत। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों ने भी जींद में होने वाली महारैली की ओर कूच किया। कर्मचारियों ने मांग की है कि पुरानी पेंशन बहाल की जाए। मांगे पूरी नहीं होने पर सरकार को आने वाले चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से रैली के लिए संगठन के जिला प्रधान विष्णु दत भारद्वाज, शाखा प्रधान विनोद शर्मा, अमित कुमार, राजबीर सिंह टांक, सुरेश शर्मा, नरेश शर्मा, रोहतास, नरेंद्र कुमार सहित अन्य कर्मचारियों ने पेंशन महारैली को सफल बनाने के लिए कूच किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed