{"_id":"61b5029e07662310d712ed4d","slug":"roadways-will-run-additional-buses-for-women-constable-recruitment-exam-sonipat-news-rtk6324593115","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त बसें
विज्ञापन
सोनीपत बस अड्डे पर खड़ीं रोडवेज बसें। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 12 दिसंबर को आयोजित हरियाणा पुलिस महिला कांस्टेबल (दुर्गा शक्ति) भर्ती परीक्षा के लिए रोडवेज ने विशेष तैयारी की है। इस परीक्षा में जिले से काफी संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा देने अलग-अलग जिलों में रवाना होंगे। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने अतिरिक्त बसें चलाई हैं, ताकि परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
महिला कांस्टेबल परीक्षा के लिए रोडवेज डिपो से अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि सोनीपत बस अड्डे से रविवार सुबह 5 बजे बसें विभिन्न केंद्रों पर रवाना करना शुरू कर दिया जाएगा। सोनीपत से चंडीगढ़, यमुनानगर, पंचकूला, करनाल व पानीपत रूट पर बसों को रवाना किया जाएगा। रोडवेज अधिकारियों ने कहा है कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक मैनेजर मोर्चा संभालेंगे। रोडवेज अधिकारियों ने बस चालकों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षार्थी छात्राओं को परीक्षा केंद्र के नजदीक उतारें, ताकि वे समय पर पहुंच सकें। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि बस में सीटिंग पूरी होती है, बसों को रवाना कर दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि सभी बसें परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षार्थियों को वापस भी लेकर आएंगी।
वर्जन
महिला कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए बस अड्डे से रविवार सुबह 5 बजे बसों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। बस अड्डे पर आने वाले अन्य यात्रियों को भी बेहतर सुविधाएं देने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। जिस रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, उसी पर बस रवाना कर दी जाएगी।
विज्ञापन
- श्रीभगवान, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत