फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Roadways stopped operating buses of Dera Beas and Jammu

Sonipat News: रोडवेज ने बंद किया डेरा ब्यास और जम्मू की बसों का संचालन

Fri, 23 Feb 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 23 Feb 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Roadways stopped operating buses of Dera Beas and Jammu
गोहाना। किसानों के दिल्ली कूच के चलते रोडवेज ने डेरा ब्यास और जम्मू की बस बंद कर दी हैं। यमुनानगर के रास्ते चंडीगढ़ जाने वाली बसें भी जाम में फंस रही हैं। हालत यह है कि कई बसें कुरुक्षेत्र के पिपली में यात्रियों को उतारकर लौट रही हैं। ऐसे में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रोडवेज के राजस्व को भी नुकसान हो रहा है। रूट डायवर्ट करने के कारण चंडीगढ़ जाने वाली बसों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है, जबकि किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
विज्ञापन

रोडवेज के बेड़े में 73 बसें शामिल हैं। सभी बसों के निर्धारित रूटों पर संचालन से विभाग को रोजाना पांच लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त होता था, लेकिन किसानों के दिल्ली कूच के चलते बस अड़्डे से लंबे रूटों पर बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। वहीं रोडवेज ने कई राज्यों के रूट भी बंद किए हुए हैं। सबसे ज्यादा सवारियों वाले चंडीगढ़ रूट पर भी बसें नहीं पहुंच रही हैं। चंडीगढ़ की बसें पीपली से ही लौट रही हैं। पिपली से चंडीगढ़ जाने के लिए यात्रियों को निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
किसानों के दिल्ली कूच के चलते चंडीगढ़ के रास्ते बंद हैं। बसों को यमुनानगर के रास्ते भेजा जा रहा है। इस रास्ते में जाम के कारण बसें पीपली से वापस आ रही हैं। इस संबंध में आला अधिकारियों को सूचित किया गया है। रास्ते खुलने के बाद ही बसों का निर्धारित रूटों पर संचालन शुरू किया जा सकेगा। -तेलूराम, डीआई, बस अड्डा, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed