फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Roadways ramps up preparations for Raksha Bandhan; employees' leaves cancelled.

Sonipat News: रक्षाबंधन पर्व के चलते रोडवेज ने तैयारियां की तेज, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Sun, 23 Aug 2026 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Roadways ramps up preparations for Raksha Bandhan; employees' leaves cancelled.

विज्ञापन
सोनीपत। रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए हरियाणा रोडवेज ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दो दिन तक लंबे रूटों पर चलने वाली कुछ बसों को लोकल रूट पर उतारने की तैयारी है। साथ ही चालक-परिचालकों समेत अन्य कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। वर्कशॉप में खराब खड़ी बसों की तकनीकी जांच कर उनकी कमियां जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। रोडवेज के पास फिलहाल 211 बसें हैं।
जिले में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा। पर्व पर महिलाओं की आवाजाही बढ़ने के मद्देनजर रोडवेज ने लोकल रूटों पर बसों की उपलब्धता बढ़ाने की योजना बनाई है। जिन मार्गों पर यात्रियों की संख्या अधिक होगी, वहां मांग के अनुसार बसें बढ़ाई जाएंगी। जरूरत पड़ने पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

लंबे रूट की बसें दो दिन लोकल रूट पर चलेंगी
रक्षाबंधन पर लोकल रूटों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए लंबे रूटों पर चलने वाली बसों की संख्या कम कर उन्हें दो दिन के लिए लोकल रूटों पर चलाने की तैयारी है। इससे भीड़ वाले मार्गों पर अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराई जा सकेंगी। रोडवेज प्रबंधन ने संचालन व्यवस्था को दुरुस्त रखने और यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए बसों का अधिकतम उपयोग करने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
भीड़ को देखते हुए रोडवेज अधिकारियों ने सभी चालक-परिचालकों और अन्य कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। जरूरत के अनुसार कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की जाएगी, ताकि रक्षाबंधन पर बसों का संचालन सुचारू रखा जा सके। अधिकारियों के अनुसार यात्रियों की संख्या के आधार पर बसों की संख्या और फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया जाएगा।
211 बसों से कई राज्यों और जिलों के लिए सेवा
सोनीपत रोडवेज के बेड़े में वर्तमान में 211 बसें हैं। यहां से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध है। इसके अलावा हरियाणा के विभिन्न जिलों के लिए भी बसें संचालित होती हैं। रक्षाबंधन पर लोकल रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने पर विशेष फोकस रहेगा।

खराब बसों की मरम्मत के निर्देश
रक्षाबंधन से पहले वर्कशॉप में खड़ी खराब बसों की तकनीकी जांच कर कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पर्व के दौरान बसों की कमी न हो, इसके लिए उपलब्ध बसों का अधिकतम इस्तेमाल किया जाएगा। बसों की तकनीकी स्थिति दुरुस्त रखने के साथ चालक-परिचालकों की ड्यूटी भी जरूरत के अनुसार लगाई जाएगी, ताकि यात्रियों को सुगम और सुरक्षित परिवहन सुविधा मिल सके।

---

रक्षाबंधन पर्व के चलते रोडवेज की ओर से अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। खराब बसों की तकनीकी जांच कमियां जल्द दूर करने के लिए कहा गया है। पर्व के मौके पर कर्मियों की छुट्टियां रद्द करने के आदेश जारी किए गए हैं।
संजय कुमार, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed