{"_id":"65303e3b913aecd74c0ae6e4","slug":"roadways-exam-before-cet-sonipat-news-c-197-1-snp1001-7975-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सीईटी से पहले रोडवेज की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सीईटी से पहले रोडवेज की परीक्षा
Thu, 19 Oct 2023 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत बस अड्डे में खड़ी बसें। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) देने के लिए दूसरे जिलों में जाने वाले अभ्यर्थियों को बेहतर परिवहन सुविधाएं देने के लिए रोडवेज अधिकारी रोडमैप तैयार करने में जुटे हुए हैं। सोनीपत से सीईटी देने के लिए 11575 अभ्यर्थी सात जिलों में जाएंगे। अधिकारी परीक्षा को लेकर पहले दिन सुबह के सत्र में 192 और सायंकालीन सत्र में 127 बसें भेजने का दावा कर रहे हैं। व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य परिवहन व निजी स्कूलों की बसें का सहयोग लिया जाएगा। हालांकि इस स्थिति में लोकल रूटों पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
संयुक्त पात्रता परीक्षा का आयोजन 21 व 22 अक्तूबर को किया जाएगा। जिले से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने विभिन्न जिलों में रवाना होंगे। अभ्यार्थियों को परीक्षा स्थल तक पहुंचाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। निशुल्क यात्रा के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड ही उनका बस पास होगा। रोडवेज अधिकारियों ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए चालक-परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। साथ ही चालकों को बसों में जो भी कमियां हैं, उसे दूर करवाने के निर्देश दिए हैं।
सोनीपत डिपो और गोहाना सब डिपो की स्थिति
सोनीपत डिपो में कुल बसें : 139
रोडवज की बसें : 92
किलोमीटर स्कीम की बसें : 42
एसी बसें : 05
गोहाना सब डिपो में कुल बसें : 67
रोडवेज की बसें : 49
किलोमीटर स्कीम की बसें : 18
जिले में कुल बसें : 206
दूसरे जिलों से किया जा रहा समन्वय
सोनीपत बस अड्डे से रोडवेज बसें अभ्यर्थियों को लेकर फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, रेवाड़ी, यमुनानगर, पानीपत व करनाल के लिए रवाना होंगी। अधिकारियों ने बताया कि अन्य जिलों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है, ताकि दूसरे जिलों से आने वाली और यहां से दूसरे जिलों में जाने वाली बसों का बेहतर तरीके से प्रयोग किया जा सके।
विज्ञापन
किस जिले में कितने अभ्यर्थी जाएंगे परीक्षा देने
जिला अभ्यर्थी
फरीदाबाद 1878
गुरुग्राम 1878
पलवल 1877
रेवाड़ी 1877
यमुनानगर 311
करनाल 1877
पानीपत 1877
कुल 11575
निजी विद्यालयों से मांगी 109 बसें
उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने सीईटी के मद्देनजर प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव को पत्र जारी कर निजी स्कूलों की 109 बसों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने कहा है कि जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत के सहयोग से 21 व 22 अक्तूबर को निजी स्कूलों की बसें नोडल अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी, गन्नौर को उपलब्ध करवाई जाएं।
21 व 22 अक्तूबर को होने वाली होने वाले सीईटी को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। सोनीपत से सात जिलों में बसें भेजी जाएंगी। अभ्यर्थियों को बेहतर परिवहन सेवा देते हुए समय पर परीक्षा केंद्र में पहुंचाने के लिए रोडमैप तैयार की जा रहा है। चालक-परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। दो दिनों में अन्य यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इसलिए आम जन बेहद जरूरी काम हो, तो ही यात्रा करें।
- राहुल जैन, महाप्रबंधक रोडवेज, सोनीपत।