{"_id":"67ec383c934780f7e10629c4","slug":"roadways-employees-will-go-on-hunger-strike-in-six-phases-across-the-state-from-tomorrow-sonipat-news-c-197-1-snp1008-134591-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रोडवेज कर्मचारी कल से प्रदेशभर में छह चरणों में करेंगे भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रोडवेज कर्मचारी कल से प्रदेशभर में छह चरणों में करेंगे भूख हड़ताल
Wed, 02 Apr 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा साझा मोर्चा के पदाधिकारियाें ने मंगलवार को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक कर सभी डिपो पर छह चरण में भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया। मोर्चा के बैनर तले 3 अप्रैल से होने वाली छह चरण की भूख हड़ताल में सभी कर्मचारी शामिल होंगे।
साझा मोर्चे के वरिष्ठ सदस्य निशान सिंह, जयबीर घणघस, अनूप लाठर, रमेश मलिक, मुकेश दूहन व मंजीत पहल ने बताया कि सरकार ने 23 जून 2023 व 16 जुलाई 2024 को कर्मचारियों की कई मांगों पर सहमति जताई थी। उन्हें जल्द लागू करने का भरोसा दिया था, लेकिन मांगों के लागू करने के परिपत्र आज तक जारी नहीं किए गए हैं। इससे कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। मांगों को लागू करवाने के लिए सभी डिपो में छह चरणों में 3, 8 , 16, 24 अप्रैल और 5 मई को भूख हड़ताल की जाएगी।
प्रथम चरण में 3 अप्रैल को कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, भिवानी व फरीदाबाद डिपो में 24 घंटे की भूख हड़ताल की जाएगी। अन्य चरणों के लिए जल्द डिपो का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में परिचालक, चालक, लिपिक के वेतनमान की विसंगति दूर कर पे ग्रेड बढ़ाना, सीमित ओवरटाइम देने के आदेश पत्र को वापस लेना, चालक, परिचालक को रात्रि ठहराव करने का भुगतान करना, वर्ष 2002 में भर्ती हुए चालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का करके पुरानी पेंशन योजना में शामिल करना सहित अन्य मांगें शामिल हैं।