फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Roadways employees protested against not arresting the attackers of the conductor

Sonipat News: परिचालक के हमलावरों की गिरफ्तारी न करने के विरोध में रोडवेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 19 Jun 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 19 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees protested against not arresting the attackers of the conductor
फोटो 05: सोनीपत बस अड्डे के गेट पर प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी। स्रोत: मोर्चा
सोनीपत। फतेहाबाद डिपो के परिचालक के हमलावरों की गिरफ्तारी न किए जाने के विरोध में सोमवार को सोनीपत बस अड्डे पर रोडवेज कर्मियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर कर्मचारियों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन

वरिष्ठ प्रधान रामपत गोरड़ ने कहा कि 16 जून को हरिद्वार से फतेहाबाद जा रही हरियाणा रोडवेज बस के परिचालक पर अग्रोहा चौक के पास हमला किया गया। जिससे परिचालक को गंभीर चोट आई है। फतेहाबाद प्रशासन की ओर से हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। जिसकी वजह से रोडवेज कर्मियों में रोष है। इस मुद्दे पर साझा मोर्चा की ओर से सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रदर्शन किया गया। डिपो प्रधान मनजीत पहल ने सरकार से जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, अन्यथा रोडवेज कर्मियों की ओर से बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान संदीप मलिक, संजीव कुमार, महावीर, प्रवीन समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed