{"_id":"660ee30b8417ea2198024e44","slug":"roadways-employees-demonstrated-for-two-hours-regarding-their-demands-sonipat-news-c-197-1-snp1002-116286-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रोडवेज कर्मचारियों ने मांगों को लेकर दो घंटे किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रोडवेज कर्मचारियों ने मांगों को लेकर दो घंटे किया प्रदर्शन
Thu, 04 Apr 2024 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 04 Apr 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना बस अड्डा पर बैठक करते रोडवेज कर्मी। स्रोत : कर्मचारी
सोनीपत। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारियों ने सोनीपत व गोहाना सब डिपो में दो घंटे का प्रदर्शन किया। इसमें सेंट्रल वर्कशॉप हिसार व करनाल बंद करने की योजना, गुरुग्राम बॉडी सेक्शन से नई 500 बसों की बॉडी निजी कंपनी से बंधवाने, चालक व परिचालकों के रात्रि ठहराव पर चर्चा की गई। मोर्चा ने सर्वसम्मति से सरकार की कर्मचारी व विभाग विरोधी नीति का विरोध किया।
प्रदर्शन के दौरान रोडवेज कर्मचारियों ने कहा कि सरकार चुनाव आदर्श आचार संहिता की आड़ में इन नीतियों को थोप रही है। प्रदेश सरकार एक के बाद एक कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं को छीन रही है और विभाग को सिकोड़ रही है। साझा मोर्चा ने कर्मचारी व विभाग विरोधी इन नीतियों के खिलाफ दो घंटे का प्रदर्शन कर महाप्रबंधक के माध्यम से अतिरिक्त परिवहन सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। सभी यूनियनों की डिपो कमेटी ने अपने हकों को बचाने व विभाग के निजीकरण को रोकने के लिए प्रदर्शन में भाग लिया। प्रदर्शन में मनजीत पहल, राकेश दहिया, सोमवीर, संजय, संजीव, रामकरण मलिक, संदीप मलिक, अनिल बड़ौली, देवीलाल मौजूद रहे।
कर्मचारी व विभाग विरोधी नीतियों का किया विरोध
गोहाना। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर वीरवार को गोहाना बस अड्डा में रोडवेज कर्मियों ने दो घंटे का प्रदर्शन किया। कर्मचारियों को नेतृत्व साझा मोर्चा के प्रधान अशोक खोखर ने किया। उन्होंने कहा कि साझा मोर्चा सरकार की कर्मचारी व विभाग विरोधी नीति का विरोध करता है। यदि सरकार कर्मचारी विरोधी नीतियों को लागू करती है तो कर्मचारी आंदोलन कर इसका जवाब देंगे। इस दौरान अशोक पांचाल, संजीव स्वामी, नीर लाठर, संदीप लठवाल, अमर सिंह, परवीन मलिक, आनंद जटायण, अजय, सतीश, संदीप व तेजबीर मौजूद रहे।