{"_id":"6834c1ad94a21825a3016cff","slug":"roadways-depot-got-four-new-buses-number-increased-to-145-sonipat-news-c-197-1-snp1003-137160-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रोडवेज डिपो को मिलीं चार नई बसें, संख्या 145 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रोडवेज डिपो को मिलीं चार नई बसें, संख्या 145 हुई
Tue, 27 May 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 27 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो 02: सोनीपत बस अड्डे पर कर्मशाला परिसर में पहुंची नई रोडवेज बसें। संवाद
सोनीपत। प्रदेश सरकार की ओर से बस से यात्रा करने वालों के लिए सुविधा बढ़ाई जा रही है। इसके तहत हरियाणा रोडवेज बेड़े में चार नई बसों को शामिल किया गया है। इन बसों के चलने से लंबे और स्थानीय रूट के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। अब सोनीपत डिपो में रोडवेज बसों की संख्या बढ़कर 145 हो गई है। परिवहन विभाग की ओर से जल्द क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) कार्यालय से बसों की पासिंग कराई जाएगी। उसके बाद इनको सड़कों पर उतारा जाएगा।
सोनीपत डिपो में अप्रैल में पांच बसों को शामिल किया गया था। पासिंग प्रक्रिया के बाद इन बसों को सोनीपत से दिल्ली वाया कटरा व सुजानपुर रूट पर चलाया जा रहा है। वहीं, सोनीपत-दिल्ली वाया शिमला रूट पर बसों की संख्या दोगुनी कर दी गई है। वर्तमान में सोनीपत डिपो व गोहाना सब डिपो में 203 बसें हैं। इनमें 141 रोडवेज और बाकी किलोमीटर स्कीम की हैं। रोडवेज बेड़े में बीएस-6 मानक वाली चार बसें शामिल हुई हैं।
सोनीपत डिपो और गोहाना सब डिपो से बीएस-6 मॉडल की बसों का संचालन ज्यादातर उन रूटों पर किया जा रहा है, जो दिल्ली के रास्ते निकलती हैं। दिल्ली में प्रदूषण की बढ़ती समस्या को देखते हुए बीएस-6 मॉडल की बसों को ही प्रवेश की अनुमति है। ऐसे में सोनीपत से कटरा, चंडीगढ़, सुजानपुर, आगरा, जयपुर, अजमेर व दिल्ली आदि रूटों पर बीएस-6 बसें ही संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
डिपो अधिकारियों की माने तो 10 दिन में नई बसों की पासिंग प्रक्रिया पूरी की जाएंगी। इसके लिए क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) कार्यालय से पासिंग कराई जानी है। उसके बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर बसों को सड़कों पर उतारा जाएगा। नई बसों का संचालन शुरू होने के बाद इसका फायदा लंबे और लोकल दोनों रूटों पर चलने वाले यात्रियों को होगा।
वहीं, बसों की कमी के चलते यात्रियों को जान जोखिम में डालकर दरवाजे पर खड़े होकर या छत पर बैठकर सफर नहीं करना पड़ेगा। लंबे रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिल सकेगी।
वर्जन
मुख्यालय से रोडवेज डिपो को चार नई बसें मिली हैं। आरटीए कार्यालय से पासिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद इनको सड़कों पर उतारा जाएगा। जिन रूटों पर बसों की कमी है, उन्हीं पर इनका संचालन किया जाएगा। रोडवेज बेड़े में और भी बसों को शामिल करने की उम्मीद है। -संजय कुमार, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज।