{"_id":"65a6cd8b5197029d85088eba","slug":"roadways-buses-will-be-run-from-every-district-to-ayodhya-in-february-moolchand-sharma-sonipat-news-c-197-1-snp1003-12495-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरवरी में हर जिले से अयोध्या तक चलाई जाएंगी रोडवेज बसें : मूलचंद शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरवरी में हर जिले से अयोध्या तक चलाई जाएंगी रोडवेज बसें : मूलचंद शर्मा
Wed, 17 Jan 2024 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 17 Jan 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो 03. सोनीपत लघु सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत करते परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, साथ में उप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि फरवरी में रामलला के दर्शन के लिए जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए हर जिले से रोडवेज बसों का संचालन शुरू करने की योजना है। अयोध्या जाने वाले यात्रियों की मांग के अनुसार बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए पहले ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी। जिस पर यात्रियों की संख्या के मुताबिक बसों को अयोध्या भेजा जाएगा। अयोध्या में आम आदमी के लिए जब प्रवेश शुरू होगा, तभी रोडवेज बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा मंगलवार को लघु सचिवालय में जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। सारी नगरी राममय हो गई है। कहा कि कांग्रेस गुटबाजी का शिकार है। कांग्रेस में संगठन नाम की कोई चीज नहीं है। इस साल होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने ही दम पर देश व प्रदेश में सरकार बनाएंगी। उन्होंने गठबंधन में चुनाव न लड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने चुनाव निशान पर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। प्रत्येक पार्टी अपने संगठन की ताकत पर ही चुनाव लड़ती है। प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ कराना है, यह फैसला संगठन और चुनाव आयोग करेगा।