Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Roadways buses will be crowded on Bhaiya Dooj, leave of drivers and conductors cancelled

Sonipat News: भैया दूज पर रोडवेज बसों में उमड़ेगी भीड़, चालक-परिचालकों की छुट्टी रद्द

Wed, 22 Oct 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 22 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will be crowded on Bhaiya Dooj, leave of drivers and conductors cancelled
सोनीपत। जिले में भैया दूज का त्योहार वीरवार को मनाया जाएगा। भैया दूज पर बस में यात्रियों की भीड़ की संभावना को देखते हुए रोडवेज अधिकारियों ने तैयारी की है। किसी भी रूट पर यात्रियों के सामने बसों की कमी नहीं आने दी जाएगी। जिस रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, उसी पर बस रवाना की जाएगी। रोडवेज चालक-परिचालकों की छुट्टी रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन


सोनीपत बस डिपो में मौजूदा समय में 200 से ज्यादा बसें हैं। इनमें करीब 30 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत शामिल की गई हैं। यहां से पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, आगरा, राजस्थान सहित कई प्रदेशों में सीधी बस सेवा है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त प्रदेश के विभिन्न जिलों तक भी बस सेवा है। भैया दूज पर बस अड्डे पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे कि यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए परेशानी का सामना न करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भैया दूज पर्व को लेकर दो दिन बस अड्डे पर यात्रियों की संख्या में इजाफा हो सकता है। ऐसे में रोडवेज की ओर से चालक व परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी है।
रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि रूटों पर सवारियों के अनुसार बस भेजी जाएंगी। भैया दूज पर्व पर महिलाओं के लिए किराये में कोई छूट नहीं दी है। 22 अक्तूबर से ही यात्रियों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।
लोकल रूट पर बढ़ाए जा सकते हैं बसों के फेरे
रोडवेज अधिकारियों ने कहा कि भैया दूज पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद हैं। दिल्ली, पानीपत, रोहतक व बड़ौत रूट पर अधिक भीड़ रह सकती है। ऐसे में लोकल रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जा सकते हैं। त्योहार के दौरान बहन-भाइयों को एक-दूसरे तक पहुंचने में कोई बाधा न हो इसके लिए डिपो की ओर से अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा।




वर्जन

भैया दूज पर यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। ड्यूटी शाखा में कार्यरत अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। जिस रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, उसी रूट पर बस रवाना कर दी जाएगी। दो दिन रोडवेज चालकों व परिचालकों को छुट्टी रद्द की गई है।-सुरेंद्र दुग्गल, स्टैंड सुपरवाइजर, रोडवेज डिपो सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed