{"_id":"681e5f7f8b0df7e5510af0c8","slug":"roadways-buses-going-to-jammu-punjab-closed-sonipat-news-c-197-1-snp1003-136400-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जम्मू-पंजाब जाने वाली रोडवेज बसें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जम्मू-पंजाब जाने वाली रोडवेज बसें बंद
Sat, 10 May 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 10 May 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
फोटो 02: सोनीपत बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
- फोटो : स्वयं
सोनीपत। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए जम्मू-कश्मीर और पंजाब जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। सोनीपत और गोहाना बस अड्डे से जम्मू-कश्मीर और पंजाब के विभिन्न रूटों पर भेजी गई बसों को वापस बुला लिया गया।
मुख्यालय से आदेश मिलने के बाद रोडवेज बसों के इन रूटों को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है। अब सोनीपत या दिल्ली से पंजाब जाने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए अन्य साधनों की व्यवस्था करनी पड़ेगी। सोनीपत से कटरा वाया दिल्ली आईएसबीटी होते हुए तीन रोडवेज बसों का संचालन किया जाता है। वहीं, सोनीपत से जालंधर रूट पर दो बसें चलाई जाती हैं।
गोहाना से मोहाली जिले के डेराबस्सी तक एक बस चलाई जाती है। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद से कटरा रूट पर यात्रियों की संख्या कम हो रही है। इस रूट पर यात्री न मिलने के कारण रोडवेज के राजस्व को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
पहलगाम में पर्यटकों की हत्या किए जाने के बाद से सरहद पर भारत व पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार वीरवार को कटरा रूट पर सोनीपत से तीन बसों को भेजा गया था। इनमें से एक बस कटरा तक पहुंच गई थी।
दो बसों के जालंधर पहुंचने के बाद कटरा-जम्मू जाने के लिए यात्री नहीं मिले। सोनीपत डिपो को रोडवेज कर्मियों ने वीरवार शाम मामले से अवगत कराया और इनके बाद अधिकारियों ने दोनों बसों को वापस जालंधर बुला लिया।