{"_id":"67087ba92f40efcdbb079bc8","slug":"roadways-bus-overturned-out-of-control-12-passengers-including-driver-conductor-injured-sonipat-news-c-197-1-snp1001-125932-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अनियंत्रित होकर रोडवेज बस पलटी, चालक-परिचालक समेत 12 सवारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अनियंत्रित होकर रोडवेज बस पलटी, चालक-परिचालक समेत 12 सवारी घायल
Fri, 11 Oct 2024 06:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 11 Oct 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। जींद के जुलाना से सोनीपत के गोहाना आ रही हरियाणा रोडवेज की बस गांव खानपुर खुर्द स्थित रजबहा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक समेत 12 यात्री घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां से छह को प्राथमिक उपचार देने के बाद महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर रेफर कर दिया गया।
वीरवार देर शाम जींद के जुलाना से रोडवेज की बस गोहाना के लिए चली थी। बस को चालक जींद के गांव लिजवाना निवासी सुरेंद्र चला रहे थे। साथ ही बुढ़ा खेड़ा निवासी परिचालक कृष्ण उनके साथ थे। बस में करीब 25 यात्री सवार थे। बस जब जुलाना से चलकर गोहाना के बरोदा रोड पर पहुंची तो खानपुर खुर्द के पास अचानक स्टीयरिंग में दिक्कत आने से चालक बस से नियंत्रण खो बैठे। बस रजबहा के पास जाकर पलट गई।
हादसे में चालक के साथ ही बस सवार गांव बरोदा निवासी प्रमिला, बलवान, बुढ़ा खेड़ा निवासी परिचालक कृष्ण, गोहाना निवासी सिद्धू व संतोष, रोहतक के गांव जसिया निवासी नफे, खेड़ी दमकन निवासी जयकरण, रिंढाना की प्रीति, बनवासा निवासी रचित, कटवाल निवासी शर्मिला व खानपुर खुर्द निवासी विक्रम घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। जहां से चालक सुरेंद्र, परिचालक कृष्ण, संतोष, जयकरण, शर्मिला व विक्रम को गंभीर हालत के चलते खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद मच गया था हड़कंप
रोडवेज बस के अचानक अनियंत्रित होकर पलटने से कई यात्री बस में फंस गए। इससे बस में हड़कंप मच गया। यात्री चीख पुकार करने लगे। राहगीरों व ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मदद की। इसके बाद यात्रियों को बाहर निकाला गया। उन्हें एम्बुलेंस की मदद से नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया।