फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Roadways bus overturned after colliding with divider, four passengers injured

Sonipat News: डिवाइडर से टकराकर पलटी रोडवेज बस, चार यात्री घायल

Wed, 22 Mar 2023 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 22 Mar 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus overturned after colliding with divider, four passengers injured
राई। नेशनल हाईवे-44 पर मुरथल स्थित फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकराने के बाद पानीपत डिपो की हरियाणा रोडवेज की बस सड़क पर पलट गई। बस दिल्ली से पानीपत जा रही थी। हादसे में चार यात्री घायल हो गए, जबकि कुछ अन्य को हल्की चोटें आई हैं। हादसे के बाद यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। हादसे में चार घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पानीपत डिपो की रोडवेज बस मंगलवार तड़के दिल्ली के अंतरराज्यीय बस अड्डा से पानीपत जा रही थी। बस में 35 यात्री सवार थे। बस को चालक रविंद्र सिंह चला रहे थे और सचिन परिचालक थे। बस जब मुरथल फ्लाईओवर के पास पहुंची तो अचानक कोई तकनीकी खराबी आने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे के बाद बस में चीख पुकार मच गई। राहगीरों की मदद से सवारियों को बस के टूटे शीशों व चालक की खिड़की से बाहर निकाला गया। हादसे में चार सवारियां घायल हो गईं। कई अन्य को भी चोट आई है। हादसे में यूपी के अलीपुर निवासी मोहम्मद, गन्नौर निवासी विक्रम सिंह, काजल, मनोज, अंगूरी देवी व परिचालक सचिन को भी चोट लगी। मुरथल थाना पुलिस ने मोहम्मद समेत चार घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दूसरा वाहन टकराता हो सकता था बड़ा हादसा
डिवाइडर से टकराने के बाद बस फ्लाईओवर के पास संपर्क मार्ग पर पलट गई। गनीमत रही कि बस के पीछे कोई बड़ा वाहन नहीं आ रहा था। अगर पीछे से कोई बड़ा वाहन आकर बस में टकरा जाता तो हादसा बड़ा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह बस के डिवाइडर से टकराने की सूचना मिली थी। सभी सवारियों को सुरक्षित निकाल लिया या। कुछ सवारियां को चोट थी। चार सवारियों को नागरिक अस्पताल ले गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मामले की जांच की जा रही है।- अमित कुमार, जांच अधिकारी, थाना मुरथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed