फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Roadways bus driver hit bike rider, youth died

रोडवेज बस चालक ने मारी बाइक सवार को टक्कर, युवक की मौत

Wed, 29 Dec 2021 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus driver hit bike rider, youth died
सड़क किनारे पड़ी हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद - फोटो : Sonipat
गांव बरोदा में बुटाना मोड़ पर एक रोडवेज बस के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक के ताऊ के बेटे ने बरोदा थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बरोदा निवासी जोगिंद्र ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। वह मंगलवार शाम को करीब साढ़े छह बजे अपने खेत से पैदल घर की तरफ आ रहा था। जब वह बरोदा थाने के गेट के सामने पहुंचा तो जुलाना की तरफ से आ रही एक रोडवेज बस के चालक ने बुटाना मोड़ के पास बाइक सवार को टक्कर मारी दी। जब वह मौके पर पहुंचा तो वहां सड़क किनारे उसके चाचा का लड़का संदीप (35) पड़ा हुआ था। उसने पुलिस की मदद से संदीप को गोहाना के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जोगिंद्र की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मजदूरी करके परिवार का गुजारा चलाता था संदीप
संदीप गोहाना शहर में एक टेंट की दुकान पर मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता था। उसके दो बेटे हैं। हादसे में हुई उसकी मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed