{"_id":"68697b8b86c287bf4c044f9a","slug":"roads-filled-with-rain-water-administration-not-paying-attention-sonipat-news-c-197-1-snp1001-138937-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सड़कों पर भरा बारिश का पानी, प्रशासन का नहीं ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सड़कों पर भरा बारिश का पानी, प्रशासन का नहीं ध्यान
Sun, 06 Jul 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
फोटो 07: सोनीपत के बहालगढ़ के पास जीटी रोड की सर्विस लेन पर भरा बारिश का पानी। संवाद
सोनीपत। शुक्रवार शाम को हुई 77 एमएम बारिश का पानी शनिवार को भी कई सड़कों पर भरा रहा। मुख्य मार्गों पर नालों के ओवरफ्लो होने की वजह से यह समस्या खड़ी हुई है।
इसकी वजह से वाहन चालकों के अलावा पैदल चलने वालों को पेरशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की तरफ से सड़क पर भरे पानी की निकासी की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बहालगढ़ के पास एनएच-44 (जीटी रोड) पर बारिश का पानी भरा हुआ है। नालों के जाम होने की वजह से इसकी निकासी नहीं हो पा रही है। नाले जाम होने के अलावा कई जगह पर इनका निर्माण भी अधूरा है। कई जगह नाले खुले पड़े है, जिसकी वजह से सड़क पर बारिश का पानी भरने से हादसा होने का डर है।
उपायुक्त के आदेश के बाद भी बहालगढ़ के पास नेशनल हाईवे-44 के संपर्क मार्ग से पानी की निकासी का स्थायी हल नहीं किया जा रहा है।
कुंडली से पानीपत तक चौड़ीकरण के बाद 900 करोड़ रुपये में तैयार हुए 24 किलोमीटर लंबे हाईवे व चार लेन के संपर्क मार्ग को 20 जून, 2023 को लोकार्पित किया गया था। हाईवे से दिल्ली, हरियाणा के अलावा चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू व कश्मीर को जोड़ा गया है। बहालगढ़ के पास सर्विस रोड पर पानी भरने से जाम की स्थिति बनी हुई है। अगर एनएचएआई की ओर से जल्द ही पानी निकासी का समाधान नहीं किया गया ताे सड़क फिर से टूटने लगेगी।
विज्ञापन
सोनीपत-बहालगढ़ रोड दिल्ली व उत्तर प्रदेश की तरफ जाने के लिए एकमात्र रास्ता है। बहालगढ़ रोड पर नाले बंद होने के कारण पानी निकासी नहीं हो पा रही है। इसके चलते सड़क पर पानी भर रहा है।