फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Roads became reservoirs due to 47 mm of rain, people kept pushing vehicles

47 एमएम बारिश से जलाशय बनीं सड़कें, वाहनों को धक्का लगाते रहे लोग

Tue, 14 Sep 2021 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Roads became reservoirs due to 47 mm of rain, people kept pushing vehicles
सोनीपत में गीता भवन चौक पर भरे पानी में बंद हुई स्कूटी को धक्का देकर ले जाती युवतियां। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। सितंबर माह में लगातार हो रही बारिश ने दस साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। जिले में सोमवार को शहर में ढाई घंटे में हुई 47 एमएम बारिश से स्थिति बिगड़ गई। निकासी व्यवस्था फेल होने से शहर की सड़कों व गलियों में दो फुट तक पानी भर गया। शनि मंदिर अंडरब्रिज में 10 फुट पानी भरने से शहर दो भागों में बंट गया। सड़कों पर वाहन बंद होने से जाम की स्थिति बन गई। वाहनों को निकालने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

जिले में सोमवार दोपहर को अचानक मौसम में हुए परिवर्तन के बाद ढाई घंटे तक जमकर बारिश होती रही। बारिश से हालत बिगड़ गई। झमाझम बारिश से शहरी क्षेत्र में निकासी व्यवस्था फेल हो गई और सड़कों व कॉलोनियों में घंटों तक पानी भरा रहा। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश से अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। औसतन रिकार्ड 28 एमएम बारिश से ही निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। शहर में जगह-जगह पानी भर गया। गीता भवन चौक, ककरोई चौक, बहालगढ़ रोड, कामी रोड, गोहाना रोड, वैक्सन कॉलोनी, औद्योगिक क्षेत्र, मॉडल टाउन, पुरखास रोड, सेक्टर-14 व 15, अग्रसेन चौक सहित अधिकतर स्थानों पर पानी भर गया। खरखौदा व गन्नौर में भी बारिश से जलभराव हो गया।
विज्ञापन

सोनीपत में 47 और राई में 61 एमएम बारिश
सोमवार को जिले में औसतन 28 एमएम बारिश दर्ज की गई। राई ब्लाक में 61 एमएम, सोनीपत में 47 एमएम, गन्नौर में 38 एमएम, खरखौदा में 18 एमएम व खानपुर में 5 एमएम बारिश हुई। गोहाना में दिन में बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनि मंदिर अंडरिब्रज में फिर भरा पानी
47 एमएम बारिश से शहरी क्षेत्रों के लोगों की परेशानी बढ़ गई। सारंग रोड अंडरब्रिज के साथ-साथ शनि मंदिर रोड अंडरब्रिज के नीचे घंटों तक पानी जमा रहा। अंडरब्रिज में करीब 10 फुट तक पानी भरा था। यही नहीं शहर की अधिकतर सड़कों पर जलभराव के कारण ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बनी रही। कई वाहन पानी में बंद हो गए। उन्हें निकालने के लिए चालकों को दिक्कत झेलनी पड़ी।
गीता भवन चौक पर सीवर जाम से हुई परेशानी
शहर के गीता भवन चौक पर सीवर जाम होने की वजह से बारिश में तीन फुट तक पानी भर गया। जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानियां का सामना करना पड़ा। कई वाहन तो जल भराव के दौरान बंद पड़ गए।
धान की अगेती फसल पर गहराया संकट, कपास व सब्जी में नुकसान
लगातार बारिश के चलते धान की अगेती फसल भी खतरा गहरा गया है। धान की अगेती फसल में बालियां आ गई। जिसमें नुकसान हो सकता है। धान की फसल जमीन पर बिछने का डर गहरा गया है। साथ ही कपास व सब्जी की फसल में नुकसान होगा। बारिश से सब्जी व कपास पर काफी बुरा असर पड़ा है।

वर्जन-
सोमवार को जिले के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश हुई है। किसानों को कपास, बाजरा व सब्जी के खेत में से पानी निकासी की व्यवस्था करने की सलाह दी गई है। इनमें काफी नुकसान हुआ है। धान में अभी नुकसान नहीं है। अगर जिन धान की फसल में बालियां आई हुई हैं और वह फसल जमीन पर गिरती है तो नुकसान हो सकता है।
- डॉ. अनिल सहरावत, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed