फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Road will soon be built for dumping point in Thaska

Sonipat News: ठसका में डंपिंग प्वाइंट के लिए जल्द बनेगा मार्ग

Sun, 18 Feb 2024 09:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 18 Feb 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
Road will soon be built for dumping point in Thaska
गोहाना। नगर परिषद की तरफ से गांव ठसका में डंपिंग प्वाइंट के रास्ते के लिए नगर परिषद की तरफ से 45 लाख रुपये का बजट पास किया गया था। जल्द ही रास्ता बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद ठसका गांव में डंपिंग प्वाइंट बनाया जाएगा। जहां शहर का कचरा डाला जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद की बैठक में ठसका गांव में बनाए जा रहे डंपिंग प्वाइंट के लिए रास्ता बनाने की योजना को मंजूरी दी गई थी। अब नगर परिषद की तरफ से 45 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। अधिकारियों ने ठसका गांव का दौरा कर डंपिंग प्वाइंट और रास्ते के लिए भी निरीक्षण कर लिया है। नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि डंपिंग प्वाइंट के लिए रास्ता नहीं था। इसके चलते वहां पर डंपिंग प्वाइंट बनाने का काम चल नहीं पा रहा था। अब नगर परिषद की तरफ से पहले डंपिंग प्वाइंट के लिए पक्का रास्ता बनाया जाएगा। इसके बाद डंपिंग प्वाइंट बनाने का काम होगा। ठसका गांव में डंपिंग प्वाइंट बनने के बाद नगर परिषद को राहत मिलेगी। वहीं शहर का कूड़ा शहर से दूर रखा जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार नगर परिषद के कर्मचारी गीला और सूखे कचरे का उठान अलग-अलग कर रहे हैं। इसके लिए ठसका गांव में बनने वाले डंपिंग प्वाइंट में भी गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग केबिन बनाए जाएंगे। जिससे कि कू्ड़े के निस्तारण में नगर परिषद के कर्मचारियों को आसानी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नगर परिषद की तरफ से ठसका गांव में बनने वाले डंपिंग प्वाइंट के मार्ग के लिए 45 लाख रुपये का बजट पास किया गया है। जल्द ही रास्ता बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे नगर परिषद को कचरा डंपिंग प्वाइंट तक लेकर जाने में आसानी होगी।-निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed