फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Road will be widened from Garhi Bakhtawarpur to Yamuna Dam

Sonipat News: गढ़ी बख्तावरपुर से यमुना बांध तक चौड़ी होगी सड़क

Mon, 12 May 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 12 May 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Road will be widened from Garhi Bakhtawarpur to Yamuna Dam
फोटो 06- सोनीपत के राई के गांव बख्तावरपुर से यमुना बांध रोड पर बने गड्ढो में भरा पानी। संवाद
सोनीपत। राई हलका में यमुना के पास लगते गांव गढ़ी बख्तावरपुर से यमुना बांध तक की सड़क को चौड़ी करने के साथ नवीनीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

करीब चार किलोमीटर बनने वाली सड़क के सुधार पर 2.55 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। खस्ताहाल सड़क का पुनर्निर्माण होने से ग्रामीणों सहित वाहन चालकों को आवागमन में सुगमता होगी। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
लोक निर्माण विभाग की ओर से करवाए जाने वाले नवीनीकरण के कार्य से बख्तावरपुर सहित आसपास के लगने वाले गांवों के लोगों को यमुना बांध तक आने-जाने में आसानी होगी। सड़क पर बने गड्ढे वाहन चालकों व ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। सड़क पर गुजरने वाले वाहन चालकों को गड्ढों की वजह से हादसा होने का डर रहता है। खस्ताहाल सड़क की सुधार की मांग ग्रामीण काफी समय से कर रहे थे।
विज्ञापन

लोगों की समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने सड़क के नवीनीकरण के साथ चौड़ीकरण करवाने का निर्णय लिया है। मुख्यालय भेजे गए 2.55 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी मिलने के बाद काम को शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पर काम चल रहा है। सड़क का सुधार होने से ग्रामीणों के साथ वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश होने पर गड्ढों में भर जाता है पानी : ग्रामीणों का कहना है कि बारिश होने पर सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाता है। ऐसे में लोगों को आवागमन के दौरान ये गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे हादसा होने का डर रहता है। गड्ढों की वजह से वाहन चालक इनमें हिचकोले खाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed