{"_id":"7ac8388426444d4c938e6223169af463","slug":"road-jam-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Mon, 16 Nov 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव पिनाना के बस अड्डे पर गोलियों से भूनकर की गई दो चचेरे भाइयों के हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिजन दूसरे दिन रविवार को भी सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन
उन्होंने गोहाना रोड पर अवरोधक डालकर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि मृतकों के परिवार के अन्य सदस्यों को भी जान का खतरा है।
विज्ञापन
जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह पुलिस अधीक्षक के मौके पर बुलवाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर गांव में पुलिस सुरक्षा बढ़ाने व युवकों के परिजनों को शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इसके बाद ही वे जाम खोलने को तैयार हुए। वहीं, पुलिस ने खानपुर मेडिकल कॉलेज में दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
जाम के चलते मार्ग किया डायवर्ट
गांव पिनाना में लगाए गए गोहाना-सोनीपत मार्ग पर जाम के चलते पुलिस ने रतनगढ़ माजरा से वाया भठगांव, बीधल के रास्ते वाहनों को गुजारना पड़ा और दूसरी तरफ से वाया भैंसवान, गुहणा व तिहाड़ मलिक के रास्ते वाहन चालक सोनीपत पहुंचे।
वर्जन
गोली मारकर युवकों की हत्या करने के मामले में आरोपियों की तलाश करने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। साथ ही गांव पिनाना में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
भारती डबास, डीएसपी, सोनीपत
फोटो 41- गोहाना रोड पर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगाकर खड़ी महिलाएं
फोटो 42- जाम को खुलवाने के लिए परिजनों से बातचीत करते पुलिस अधिकारी