फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Road accident in Sonipat, Woman riding scooter died after being hit by unknown vehicle

सोनीपत में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत,सेक्टर 3 के पास हुई दुर्घटना

Wed, 04 Oct 2023 11:43 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 04 Oct 2023 11:43 AM IST
सार

सोनीपत में हादसे में महिला की मौत का मामला सामने आया है। स्कूटी सवार महिला सेक्टर-3 में डब्बल रोड पर पहुंची तो स्कूटी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गई। उन्हें राहगीरों ने नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Road accident in Sonipat, Woman riding scooter died after being hit by unknown vehicle
दुर्घटना में महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के सेक्टर-3 के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
मूलरूप से गांव लिवान फिलहाल देवडू रोड स्थित शिव कॉलोनी निवासी बिजेंद्र ने बताया कि उनकी बहन नीरज गांव लिवान में उनके माता-पिता के पास रहती थी। उनकी बहन की गांव दीपालपुर में शादी हुई थी, लेकिन पति से मनमुटाव के बाद वह सात साल से गांव लिवान में रह रही थी। उनकी बहन स्कूटी पर सवार होकर गांव से उनके पास मिलने आई थी।
विज्ञापन


वह अपनी स्कूटी पर आटा व कुछ सामान लेकर गांव लिवान के लिए चल पड़ी। जब वह सेक्टर-3 में डब्बल रोड पर पहुंची तो उनकी बहन की स्कूटी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गई। उन्हें राहगीरों ने नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंचे परिवार के सदस्यों ने शव की पहचान की। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed