फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   road accident in fog, lady doctors and his son death, 15 injured

केजीपी पर कोहरे में टकराए 8 वाहन, महिला चिकित्सक व एक साल के बेटे समेत तीन की मौत, 15 से अधिक घायल

Wed, 09 Dec 2020 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
road accident in fog, lady doctors and his son death, 15 injured
केजीपी पर हादसे के बाद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : Sonipat
राई। केजीपी टोल प्लाजा के पास कोहरे के चलते सात वाहन आपस में टकरा गए। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से आकर उनमें से एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार आगे दूसरी कार में टकरा गई। हादसे में फरीदाबाद की महिला चिकित्सक और एक साल के बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक घायल हो गए। घायलों को बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से तीन को रेफर कर दिया गया। अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे में काल का ग्रास बने दूसरी कार के चालक के परिजनों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सोमवार देर रात को घना कोहरा छाने के कारण केजीपी टोल प्लाजा के पास दो ट्रक आपस में टकरा गए। इन ट्रकों को केजीपी से हटाने का प्रयास किया जा रहा था कि एक कैंटर इनमें पीछे से भिड़ गया। एक-एक कर पांच वाहन यहां पर आपस में भिड़ गए। इसी बीच मंगलवार सुबह एक इटियोस कार व स्वीफ्ट डिजायर कार वहां पर पहुंची। वह भी टोल प्लाजा के पास रुक गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्वीफ्ट डिजायर को टक्कर मार दी। वह आगे इडियोस से टकरा गई। अचानक हुए हादसे के बाद हाहाकार मच गया। एनएचएआई व राई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में इटियोस कार सवार फरीदाबाद के सेक्टर-16 निवासी डॉ. शिखा बंसल (30), उनके एक साल के बेटे सुतीर्थ बंसल को गंभीर चोट आई। वहीं उनका पति दिशांत बंसल, बेटी दिशिका, ससुर डॉ. देशबंधू बंसल व सास शशि बंसल चोटिल हो गए। परिवार के सदस्यों ने शिखा व सुतीर्थ को निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं स्वीफ्ट डिजायर कार के चालक यूपी निवासी नरेश की भी मौत हो गई। वही कार सवार दिल्ली के खिचड़ीपुर निवासी देवेंद्र, उनकी पत्नी सोनिया व बेटा दिव्यांश घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में करीब आठ अन्य लोगों को भी चोट आई। डॉ. दिशांत का परिवार करनाल में भांजे की शादी में शामिल होने जा रहा था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शिखा व सुतीर्थ के शवों का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस नरेश के परिजनों से संपर्क का प्रयास कर रही है। पुलिस ने मामले में डॉ. दिशांत बंसल के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
केजीपी टोल प्लाजा के पास ट्रक की टक्कर से कार सवार महिला चिकित्सक, उनके बेटे व दूसरी कार के चालक की मौत हो गई। महिला चिकित्सक व बेटे के शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
- रणबीर सिंह, जांच अधिकारी, थाना राई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed