फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   road accident, couples death

स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, हादसे के बाद स्कार्पियो पलटी

Tue, 12 Jan 2021 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
road accident, couples death
गांव सिलाना के पास पलटी स्कार्पियो, जिसकी चपेट में आने से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। - फोटो : Sonipat
खरखौदा। सिसाना-गोहाना मार्ग पर सोमवार देर शाम सिलाना गांव के बाहर स्कार्पियो और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल, सोनीपत भिजवा दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को दिल्ली के समयपुर बादली निवासी रामनिवास (55) अपनी पत्नी ओमपति (50) के साथ बाइक पर सवार होकर सिसाना-गोहाना मार्ग पर जा रहे थे। दंपती सिसाना की तरफ से आ रहे थे या फरमाणा की तरफ से इसका पता नहीं चल पाया है। जब वह सिलाना गांव के बाहर पहुंचे तो सामने से आ रही स्कार्पियो गाड़ी के साथ बाइक की टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दंपती बुरी तरह से घायल हो गए वहीं स्कार्पियो गाड़ी भी सड़क किनारे जाकर पलट गई। हादसे के बाद स्कार्पियो चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घायल दंपती को राहगीरों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वर्जन
सड़क हादसे में एक दंपती की मौत हुई है। गाड़ी चालक फरार है। गाड़ी को कब्जे में लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed