फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Riya, who stood first in the speech competition, was welcomed

Sonipat News: भाषण प्रतियोगिता में प्रथम रही रिया का किया स्वागत

Tue, 16 Apr 2024 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 16 Apr 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Riya, who stood first in the speech competition, was welcomed
सोनीपत के सीआरए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र खत्री व अन्य के साथ प्रमाणपत्र दिखाती छात
सोनीपत। छोटूराम आर्य महाविद्यालय (सीआरए) की छात्रा रिया ने नेहरू युवा केंद्र कुरुक्षेत्र के मंच पर भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय लौटने पर प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने रिया को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि नेहरू युवा केंद्र संगठन के तत्वावधान में कुरुक्षेत्र में दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें अमृत काल के पंच प्रण विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की एमएससी गणित की छात्रा रिया प्रथम रही और 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार जीता। इस मौके पर गणित विभाग से डाॅ. प्रोमिला कुमारी, प्रो. रिंकू व डॉ. आरिश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed