फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rivalry over land distribution, Fight with mother and brother, accused ran away after firing in air in Sonipat

जमीन के बंटवारे की रंजिश: मां व भाई से किया झगड़ा, सोनीपत के गांव फरमाणा में हवाई फायर कर भागा आरोपी

Fri, 08 Sep 2023 10:46 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 08 Sep 2023 10:46 AM IST
सार

पीड़ित अपनी मां के साथ मेडिकल स्टोर पर बैठा हुआ था कि इसी बीच उसका छोटा भाई कुलदीप स्टोर पर पहुंचा और जमीन के बंटवारे को लेकर उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसी बीच जब उसकी मां ने बीच बचाव किया तो वह हाथापाई पर उतारू हो गया और उसकी मां के साथ भी झगड़ा किया।

विज्ञापन
Rivalry over land distribution, Fight with mother and brother, accused ran away after firing in air in Sonipat
सोनीपत पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत के खरखौदा के गांव फरमाणा में एक युवक मेडिकल स्टोर के बाहर हवाई फायर कर फरार हो गया। मामला जमीन को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है। जिसमें दो भाइयों के बीच झगड़ा चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


ये था पूरा मामला
गांव आसन, जिला रोहतक के रहने वाले पवन का कहना है कि वह गांव फरमाणा में मेडिकल स्टोर चलाते है। जिस पर उनकी मदद करने के लिए उनकी मां भी बैठती है। वीरवार को वह अपनी मां के साथ मेडिकल स्टोर पर बैठा हुआ था कि इसी बीच उसका छोटा भाई कुलदीप स्टोर पर पहुंचा और जमीन के बंटवारे को लेकर उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसी बीच जब उसकी मां ने बीच बचाव किया तो वह हाथापाई पर उतारू हो गया और उसकी मां के साथ भी झगड़ा किया।
विज्ञापन


पवन का कहना है कि उसके छोटे भाई ने उसे जान से मार देने की धमकी देने के साथ ही अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से दुकान के बाहर हवाई फायर भी किया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। पवन की शिकायत पर पुलिस ने उसके छोटे भाई कुलदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed