{"_id":"6a1064354603c6ca8603c4fe","slug":"rising-heat-puts-pressure-on-power-system-complaints-of-power-cuts-increase-fourfold-282-new-transformers-installed-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154388-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती गर्मी से बिजली व्यवस्था पर दबाव : कटौती की शिकायतें चार गुना बढ़ीं, 282 नए ट्रांसफार्मर लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती गर्मी से बिजली व्यवस्था पर दबाव : कटौती की शिकायतें चार गुना बढ़ीं, 282 नए ट्रांसफार्मर लगाए
Fri, 22 May 2026 08:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 22 May 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के पुरखास अड्डा स्थित अपने कार्यालय में बिजली अधिकारियों के साथ बैठक करते नवनिर
सोनीपत। भीषण गर्मी के बीच जिले में बिजली व्यवस्था पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान में इजाफे के साथ बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है जिसके चलते अघोषित कटौती और तकनीकी खराबियों की शिकायतों में चार गुना तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
स्थिति यह है कि जिले में तीन दिन से प्रतिदिन 1.60 करोड़ यूनिट से अधिक बिजली की खपत हो रही है। वीरवार को बिजली की खपत 1.62 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई। बढ़ते लोड के कारण बिजली तंत्र पर असर साफ दिखाई दे रहा है। तीन महीनों में जिलेभर में करीब 280 ट्रांसफार्मर खराब हो चुके हैं जिनमें से केवल पिछले माह ही 134 ट्रांसफार्मर फुंक गए थे।
हालांकि बिजली निगम का दावा है कि खराब ट्रांसफार्मरों को 12 से 24 घंटे के भीतर बदलने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए विभाग ने 38 मोबाइल ट्रॉली ट्रांसफार्मरों की भी व्यवस्था कर रखी है ताकि आपूर्ति जल्द बहाल की जा सके। उधर, बिजली कटौती को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी लगातार बढ़ रही है। एक सप्ताह पहले जहां प्रतिदिन 400 से 500 शिकायतें दर्ज हो रही थीं। वहीं अब यह संख्या बढ़कर 1600 से अधिक पहुंच गई है।
विज्ञापन
ओवरलोड की समस्या कम करने के लिए निगम ने सोनीपत शहर में 282 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए हैं। अघोषित कटों को लेकर नवनिर्वाचित मेयर राजीव जैन ने हरियाणा राज्य बिजली वितरण निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना पूर्व सूचना के बिजली कटौती न की जाए तथा फ्यूज उड़ने, तार टूटने और तकनीकी खराबी जैसी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
कार्यकारी अभियंता रणबीर देशवाल ने बताया कि हरसाना कलां स्थित 132 केवी सब-स्टेशन में करंट ट्रांसफार्मर (सीटी) की क्षमता 300 से बढ़ाकर 400 एमवीए कर दी गई है। इसी प्रकार सेक्टर-15 सब स्टेशन की क्षमता भी 300 से 400 एमवीए तक बढ़ाई गई है जिससे ओवरलोड की समस्या में राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि मिनी सचिवालय को हरसाना के साथ-साथ फाजिलपुर पावर हाउस से जोड़ने का कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
उपमंडल अभियंता प्रदीप खोखर और कार्तिक रोहिल्ला ने बताया कि मिनी सचिवालय सब स्टेशन की क्षमता 25 एमवीए से बढ़ाकर 40 एमवीए तथा सूरज स्टील सब स्टेशन की क्षमता 25 से बढ़ाकर 45 एमवीए करने का प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा गया है। साथ ही शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए विभागीय मुख्यालय से अतिरिक्त कर्मचारियों की मांग भी की गई है।
बैठक में मेयर राजीव जैन ने कहा कि बिजली कटौती का शेड्यूल पेयजल आपूर्ति के रोस्टर के अनुसार तय किया जाए ताकि पानी की सप्लाई के दौरान बिजली बाधित न हो। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि भीषण गर्मी के इन दो महीनों में बिजली कर्मचारी पूरी तरह अलर्ट मोड पर कार्य करें, जिससे आम जनता को राहत मिल सके।