फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rice miller accused of occupying Panchayat land, Gram Panchayat complained in Samadhan camp

Sonipat News: राइस मिलर पर पंचायती जमीन पर कब्जा करने का आरोप, ग्राम पंचायत ने समाधान शिविर में दी शिकायत

Thu, 06 Mar 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 06 Mar 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Rice miller accused of occupying Panchayat land, Gram Panchayat complained in Samadhan camp
फोटो 24: सोनीपत के गांव गढ़ी झंझारा स्थित पंचायती जमीन पर डाली गई राखी। संवाद - फोटो : संवाद
गन्नौर। गढ़ी झंझारा ग्राम पंचायत ने बुधवार को समाधान शिविर में पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत दी है। सरपंच रचना देवी का आरोप है पंचायती जमीन पर राइस मिल के संचालक की ओर से कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। मिल की ओर से उस जमीन पर राखी डालनी शुरू कर रखी है। इस संबंध में पंचायत ने 15 जनवरी को नोटिस जारी किया था, लेकिन मालिक ने इसे स्वीकार नहीं किया और न ही पंचायत के समक्ष प्रस्तुत हुआ।
विज्ञापन

बीडीपीओ से भी की थी शिकायत

सरपंच रचना देवी ने बताया कि ग्राम पंचायत की जमीन पर राखी डाल कर अवैध कब्जा करने के संबंध में बीडीपीओ गन्नौर को भी शिकायत दी थी। जिस पर बीडीपीओ ने 27 फरवरी को गन्नौर थाना में कब्जा हटवाने के लिए थाना गन्नौर में पत्र भी भेज रखा है, लेकिन अभी तक कब्जा नहीं हटवाया गया। आरोप है कि राइस मिलर की ओर से उन्हें धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन


एसीपी ने थाना प्रभारी को दिए निर्देश

समाधान शिविर में शिकायत पर सुनवाई करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त राहुल देव ने गन्नौर थाना प्रभारी जसपाल सिंह को निर्देश दिए कि वह ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस टीम को भेज कर पंचायती जमीन से कब्जा हटवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed