फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Reward of Rs 5,000 arrested in robbery worth Rs 1.5 crore

Sonipat News: डेढ़ करोड़ की लूट में पांच हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार

Sat, 30 Mar 2024 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 30 Mar 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Reward of Rs 5,000 arrested in robbery worth Rs 1.5 crore
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के पास डेढ़ करोड़ रुपये की लूट के मामले में बड़ी थाना पुलिस ने उद्घोषित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पानीपत जिले के गांव भापरा का रहने वाला पवन है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये कर इनाम रखा हुआ था। आरोपी को पुलिस लूट के मामले में शनिवार को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त गोरखपाल राणा ने बताया कि 18 सितंबर, 2019 को मुंबई के शिवाजी नगर स्थित शारदा अपार्टमेंट के आशीष हेमचंद्र मांजरेकर ने बड़ी थाना पुलिस को बताया था कि उनका कुरियर और प्लास्टिक बनाने का व्यवसाय है। उसके दो कारिंदे केवाराम देवासि और महिंद्र पटेल दिल्ली में चांदनी चौक पर काम करते हैं। उन्होंने बताया था कि 16 सिंतबर, 2019 को दोनों कर्मी व्यवसाय के रुपये लेने के लिए समालखा में विजयेंद्र के पास सुबह करीब 11 बजे पहुंचे थे। यहां से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की नकदी लेकर दोपहर एक बजे टैक्सी से दिल्ली की तरफ रवाना हो गए थे। आशीष हेमचंद्र ने बताया था कि लगभग डेढ़ बजे बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के समीप पहुंचने पर पानीपत से दिल्ली लेन पर बिना नंबर की एक कार आई थी और जबरन टैक्सी को रुकवा कर हथियार के बल पर रुपयों से भरा बैग लूट लिया था। साथ ही केवाराम देवासि के सिर पर लाठी से हमला कर फरार हो गए थे। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया था। शिकायतकर्ता आशीष ने पहले गलती से थाना बड़ी पुलिस को 11 लाख रुपये की लूट की शिकायत दी थी। बाद में आशीष ने बताया था कि 11 लाख नहीं बल्कि डेढ़ करोड़ रुपये लूटे गए हैं।
विज्ञापन

बाद में पानीपत सीआईए-3 की टीम ने मामले के आरोपियों पानीपत के भापरा निवासी प्रदीप, अनिल उर्फ छोटू, तेजबीर उर्फ तेजा, रिसालू के अरुण उर्फ अन्नु और जितेंद्र, करनाल के कमालपुर गांव के प्रमोद उर्फ मद्दी और समालखा के गांव माछरौली निवासी अफसर को काबू कर लिया था। सोनीपत पुलिस ने उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लिया था। बाद में मामले की जांच सीआईए-2 को सौंपी गई थी। सीआईए-2 की टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए 97 लाख 74 हजार 750 रुपये बरामद किए थे। मामले में हथवाला के अमित को काबू किया था। इस मामले में भापरा का पवन उद्घोषित अपराधी घोषित किया। उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार का इनाम था। अब उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed