फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Reward accused arrested in rape case

Sonipat News: दुष्कर्म के मामले में इनामी आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 May 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 11 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Reward accused arrested in rape case
सोनीपत। जिले की एक काॅलोनी की रहने वाली महिला से दुष्कर्म के आरोपी जोगेंद्र उर्फ जोनी को एंटी गैंगस्टर यूनिट ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ 3 नवंबर 2024 को मुकदमा दर्ज हुआ था। उस पर 5000 रुपये का इनाम रखा गया था। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगामी जांच शुरू करेगी।
विज्ञापन

काॅलोनी निवासी महिला ने 3 नवंबर 2024 को पुलिस को बताया था कि वह प्राइवेट नौकरी करती है। उन्होंने सोनीपत निवासी जोनी को 9 हजार रुपये किसी कार्य के लिए उधार दिए थे। वह जोनी को पहले से जानती है। उनके पास 2 नवंबर 2024 की शाम के समय जोनी की कॉल आई। उसने कहा कि वह ककरोई रोड स्थित निजी स्कूल के पास खड़ा है। वह वहां आकर अपने पैसे ले जाए। उन्होंने आरोपी से कहा कि रात हो गई है, वह नहीं आ सकती। फिर आरोपी ने पैसे खर्च होने का हवाला देते हुए जल्द ले जाने की बात कही थी। इसके बाद वह स्कूल के पास चली गई। वहां पहले से खड़ा जोनी उन्हें डरा धमकाकर स्कूल के पीछे झाड़ियों में ले गया और उनके साथ दुष्कर्म किया। उसने इस बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद आरोपी स्कूटी पर बैठकर भाग गया था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। महिला ने बाद में शिकायत वापस ले ली थी। उसके बाद फिर से पुलिस आयुक्त को शिकायत दी थी कि उसने बहकाकर व शादी का झांसा देकर शिकायत वापस करा ली थी। पुलिस ने फिर से जांच की । मामले में एससीएसटी एक्ट भी जोड़ा था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर इनाम रखा था। अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed