{"_id":"6a37ccc70ff26f0fd80f1173","slug":"revolver-pointed-at-electricity-worker-two-named-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155784-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बिजली कर्मचारी पर तानी रिवाल्वर, दो नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बिजली कर्मचारी पर तानी रिवाल्वर, दो नामजद
Sun, 21 Jun 2026 05:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 21 Jun 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा (सोनीपत)। थाना खुर्द क्षेत्र में बिजली निगम के कर्मचारी को धमकाने और रिवाल्वर तानकर गोली चलाने के कोशिश का मामला सामने आया है। शिकायत पर खरखौदा थाना पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सब डिविजन सैदपुर में एएलएम के पद पर कार्यरत पंकज यादव ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि वह 18 जून को निगम के जेई के निर्देश पर गांव थाना खुर्द के पास बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए गिरे हुए बिजली के खंभे को दोबारा स्थापित किया गया था। यह कार्य विभागीय आदेशों और जनहित में किया गया था।
शिकायत के अनुसार 19 जून की सुबह करीब 10 बजे गांव थाना खुर्द निवासी नवीन व अंकुश शिकायत केंद्र पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने आते ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और बिजली का खंभा दोबारा लगाने को लेकर नाराजगी जताई। कर्मचारियों की ओर से विभागीय प्रक्रिया समझाने पर आरोपियों ने कथित रूप से नौकरी छिनवाने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी दौरान नवीन ने रिवाल्वर तानकर कर्मचारी पर गोली चलाने की कोशिश की। गोली नहीं चलने पर आरोपी मौके से भाग निकले। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों में भय का माहौल बना हुआ है।