फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Revenue works should be settled in time, there will be weekly meeting on revenue matters.

Sonipat News: राजस्व कार्यों का समयावधि में किया जाए निपटान, राजस्व मामलों की साप्ताहिक बैठक होगी

Tue, 16 Jan 2024 10:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 16 Jan 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Revenue works should be settled in time, there will be weekly meeting on revenue matters.
सोनीपत लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार। स्रोत: सूचना विभाग
सोनीपत। उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने निर्देश दिए कि राजस्व संबंधी कोई भी कार्य लंबित न रहे। निर्धारित समय में सभी कार्यों को निपटान करें। उन्होंने पार्टिशन व 47-ए के मामलों के शीघ्र निपटान के लिए सप्ताह में एक दिन संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक लेने के निर्देश दिए, जिसमें नियमित तौर पर समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने मंगलवार को राजस्व अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि इंतकाल व पार्टिशन का कोई भी मामला लंबित नहीं रहना चाहिए। लंबित रहने के कारण बताएं। लंबे समय से लंबित इंतकाल, पार्टिशन और निशानदेही के मामलों का शीघ्र समाधान करवाएं। पांच वर्ष से अधिक समय के पार्टिशन के मामलों में रोजाना सुनवाई कर निपटारा करें। इसमें पार्टिशन का तरीका उचित अपनाएं।
विज्ञापन


उपायुक्त ने पैरोल रिकवरी, राजस्व अदालत के मामलों, स्टांप ड्यूटी कलेक्शन और रिकवरी की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सीएम विंडो व जनसंवाद में आने वाली शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, एसडीएम आशीष कुमार, अमित कुमार, डाॅ. अनमोल, नगराधीश पूजा कुमारी, जिला राजस्व अधिकारी हरिओम अत्री, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार, तहसीलदार मनोज कुमार, नायब तहसीलदार प्रदीप अहलावत व डा. प्रमोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed