{"_id":"65c121913f4867f5d50b2f6d","slug":"reunited-two-innocent-children-with-their-families-sonipat-news-c-197-1-snp1001-113357-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दो मासूमों को परिजनों से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दो मासूमों को परिजनों से मिलाया
Mon, 05 Feb 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 05 Feb 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
गन्नौर। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर अपने परिजनों से अलग हुए दो बच्चों को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। ऑपरेशन स्माइल के तहत बड़ी थाना पुलिस ने बच्ची को बरामद किया है। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि एक नौ साल की किशोरी गांव राजपुरा माइनर के पास सर्दी में ठिठुरती मिली थी। जिस पर उप निरीक्षक श्रीनिवास ने बच्ची को गर्म वस्त्र देकर खाना खिलाया। पता लगा कि बच्ची मूलरूप से मध्यप्रदेश की है। जिस पर नाथूपुर में रह रहे उसके परिजनों की तलाश कर उसे उनके हवाले कर दिया। वहीं बड़ी गांव से ही एक बच्चा लापता हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर उसे बरामद कर लिया। उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन