फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Retired soldier murdered in Sonipat, body put in deep freezer, used to run confectionery near village Rohna

Sonipat: सेवानिवृत्त फौजी की हत्या कर डीप फ्रीजर में डाला शव, NH334B पर गांव रोहणा के पास चलाता था कन्फेक्शनरी

Wed, 17 Apr 2024 01:32 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 17 Apr 2024 01:32 PM IST
सार

सोनीपत में सेवानिवृत्त फौजी की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक वीरेंद्र का शव उसी की दुकान के डीप फ्रीजर से मिला है। परिजनों का आरोप है कि गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस कई पहलूओं पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Retired soldier murdered in Sonipat, body put in deep freezer, used to run confectionery near village Rohna
मृतक और उसकी दुकान - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत में नेशनल हाईवे-334बी के पास गांव रोहणा में शराब ठेके के पास कन्फेक्शनरी की दुकान चलाने वाले सेवानिवृत्त फौजी की हत्या करने के बाद उनका शव दुकान के अंदर ही डीप फ्रीजर में डालने का मामला सामने आया है। वह 13 अप्रैल से लापता थे और उनकी पत्नी ने 15 अप्रैल को उनकी गुमशुदगी का मुकदमा खरखौदा थाना में दर्ज कराया था। रात को उनका बेटा चाचा के साथ दुकान पर बाइक लेने गया तो मामले का पता लगा। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलि ने मामले में हत्या की धारा जोड़ दी है।  

विज्ञापन


गांव रोहणा निवासी गीता ने 15 अप्रैल को अपने पति वीरेंद्र (50) की गुमशुदगी की शिकायत पुलिस को दी थी। उन्होंने बताया था कि उनके पति 13 अप्रैल को घर से एनएच-334बी के पास अपनी चाय-शीतलपेय की दुकान पर गए थे। जब वह वापस घर नहीं लौटे तो वह उन्हें देखने के लिए दुकान पर गए थे। वहां पहुंचने पर दुकान बंद मिली थी। जिसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर आसपास तलाश की थी। कोई सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने गीता की शिकायत पर अज्ञात पर उन्हें बंधक बनाकर रखने का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


मंगलवार रात को वीरेंद्र का बेटा अपने चाचा के साथ दुकान पर खड़ी बाइक लेने गया तो अंदर डीप फ्रीजर बंद था। डीप फ्रीजर से बदबू आ रही थी। जिस पर उन्होंने फ्रीजर खोला तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। फ्रीजर के अंदर वीरेंद्र का शव पड़ा था। उन्होंने मामले से परिजनों व पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गला दबाकर हत्या करने का अंदेशा
परिजनों ने उनकी गला दबाकर हत्या किए जाने का अंदेशा जताया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के असल कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस कई पहलूओं पर मामले की जांच कर रही है। परिवार के लोगों ने कुछ लोगों पर हत्या का शक जताया है।


अधिकारी के अनुसार
लापता सेवानिवृत्त फौजी का शव उनकी दुकान के अंदर डीप फ्रीजर में मिला है। मामले में हत्या की धारा जोड़ी गई है। गहनता से जांच कर जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा। -इंस्पेक्टर अंकित, थाना प्रभारी खरखौदा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed