{"_id":"6167310992619d47280d6264","slug":"retired-soldier-hangs-himself-by-writing-suicide-note-on-the-wall-sonipat-news-rtk626944131","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार पर सुसाइड नोट लिख सेवानिवृत्त फौजी ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार पर सुसाइड नोट लिख सेवानिवृत्त फौजी ने लगाया फंदा
विज्ञापन
गांव हरसाना में दीवार लिखा सुसाइड नोट।
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव हरसाना कलां में सेवानिवृत्त फौजी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने दीवार पर सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने अपनी पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाया है। घर से आभूषण गायब हो जाने के बाद से परिवार में विवाद था। उसने पत्नी से मारपीट कर दी थी, जिसकी शिकायत पर उसको पुलिस ने पकड़ लिया था। उसकी पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी।
हरसाना कलां के बीरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह खेल विभाग के सेवानिवृत्त हैं। उनका भाई नरेश कुमार सेना से सेवानिवृत्त था। नरेश की एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी अविवाहित है। वह एक कंपनी में सुरक्षाकर्मी की नौकरी करता था। उसका पांच-छह दिन पहले पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों से झगड़ा हो गया था। इसके बाद उसके भाई की शिकायत थाने में की गई थी। वह जमानत कराकर आया था। वह 12 अक्तूबर को अपनी ससुराल हनुमान नगर गया था। वहां से वह रात को वापस लौटा था। उसने रात को शराब पी और दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह उन्होंने देखा तो उसके घर के दरवाजे खुले पड़े थे। वह घर में पहुंचे तो नरेश का शव रस्सी पर लटक रहा था। उसमें पत्नी, ससुर, सास व सालों पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बीरेंद्र सिंह की शिकायत पर आत्महत्या को मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घर से आभूषण गायब होने के बाद से था विवाद
उसके घर से लाखों के आभूषण गायब थे। उसको शक था कि आभूषण उसकी पत्नी ने गायब किए हैं। इसको लेकर नरेश का अपनी पत्नी गीता देवी, ससुर ओमप्रकाश व सास-सालों से पांच-छह दिन पहले झगड़ा हुआ था। उसकी पत्नी मायके चली गई थी।
विज्ञापन
वर्जन
घर में दीवार पर सुसाइड नोट लिखा मिला है। मृतक नरेश के भाई ने भी उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों के कारण आत्महत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। घर से आभूषण गायब होने को लेकर विवाद बताया गया है।
- इंस्पेक्टर बदन सिंह, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत