सोनीपत। जिला सोनीपत पुलिस सेवानिवृत्त अधिकारी, कर्मचारी संगठन की लंबित मांगाें पर मासिक बैठक गोहाना रोड स्थित पुलिस लाइन में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जयपाल खोखर ने की। उन्हाेंने सरकार व अधिकारियों से मांग की है कि सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का मेडिकल भत्ता 3000 रुपये किया जाए।
65 व 70 वर्ष में 10 से 70 फीसदी की पेंशन बढ़ोतरी की जाए। सभी बीमारियों मेें कैशलेस सुविधा बिना शर्त लागू की जाए। पेंशनरों के आश्रितों को एलटीसी सुविधा दी जाए। कोरोना काल में 18 माह का रुका डीए ब्याज सहित दिया जाए। वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे यात्रा में छूट प्रदान की जाए।
पेंशनरों को 8वें वेतन आयोग का पूर्ण लाभ दिया जाए। बैठक में जगदीश, गजेंद्र सिंह, कुलदीप, ईश्वर, बिजेंद्र, अशोक, आजाद, हरपाल, विनोद, हवा सिंह, कंवर सिंह, रणधीर, जयभगवान मौजूद रहे।