{"_id":"69d804bd9f4994cf8e0c8e15","slug":"retired-employees-of-the-cooperative-sugar-mill-raised-the-demand-for-medical-facilities-sonipat-news-c-197-1-snp1003-152181-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सहकारी चीनी मिल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मेडिकल सुविधा की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सहकारी चीनी मिल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मेडिकल सुविधा की उठाई मांग
Fri, 10 Apr 2026 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में समाधान शिविर के दौरान शिकायतें सुनती उपायुक्त नेहा सिंह। स्रोत:
सोनीपत। उपायुक्त नेहा सिंह ने लघु सचिवालय में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो शिकायतों का समाधान जल्द से जल्द करें। शिकायतकर्ता को किसी भी तरह की परेशानी न हो। शिविर में 10 शिकायत प्राप्त हुईं।
द सोनीपत सहकारी चीनी मिल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा प्रदान करवाने, परिवार पहचान पत्र में पारिवारिक आय ठीक करवाने, वेस्ट जुआं ड्रेन की खोदाई व सफाई करवाने, सरकारी योजना के तहत बिजली का बिल माफ करवाने, भू राजस्व से संबंधित, अवैध कब्जे करने वालों के खिलाफ एफआईआर करवाने की शिकायतें मिलीं।
इसी तरह से दिव्यांग की पेंशन बनवाने, महलाना गांव के सरपंच के खिलाफ गांव के विकास कार्यों में निम्न स्तर की सामग्री का इस्तेमाल करने की शिकायत, बिजली व पानी की शिकायतें प्राप्त हुईं। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा, डीसीपी कुशल पाल, सीटीएम सिमरन, एसीपी राजपाल सिंह, डीआरओ सुशील शर्मा, डीडीपीओ मनीष मलिक, तहसीलदार कीर्ति मौजूद रहे।