फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Respiratory patients are increasing due to change in weather

Sonipat News: मौसम में बदलाव से बढ़ रहे सांस के रोगी

Thu, 27 Feb 2025 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 27 Feb 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Respiratory patients are increasing due to change in weather
फोटो 06: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए लगी मरीजों की भीड़। संवाद
सोनीपत। मौसम परिवर्तन के चलते बीमारियों का प्रकोप शुरू हो गया है। इस कारण अस्पतालों की ओपीडी में भी काफी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। अस्पतालों में सांस के मरीजाें में भी इजाफा हुआ है। पहले नागरिक अस्पताल में रोजाना 40 से 50 मरीज आते थे। अब रोजाना 100 से ज्यादा सांस के मरीज पहुंच रहे हैं। छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. जेएस पूनिया मरीजों को एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


तापमान में उतार-चढ़ाव की वजह से लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। दिन के समय गर्मी रहती है। सुबह-शाम ठंडक रहती है। इस कारण लोगों ने गर्म कपड़े पहनना भी बंद कर दिए हैं। शाम के वक्त अचानक से तापमान कम होने से अस्थमा रोगियों को परेशानी अधिक हो रही है। इस मौसम में हृदय संबंधी परेशानी भी हो रही है। जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में 1400 मरीज विभिन्न रोगों के पहुंचते थे। वहीं अब इनकी संख्या करीब 1800 पहुंच रही है। सप्ताहभर में खांसी, बुखार व सांस के मरीज 20 से 25 फीसदी तक बढ़ गए हैं। जिसके चलते चिकित्सक कक्ष के बाहर मरीजों की लाइनें लंबी लग रही है।
विज्ञापन

सेहत पर ध्यान देने की अधिक आवश्यकता

छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. जेएस पूनिया का कहना है कि मौसम बदल रहा है। इस वक्त लोगों को सेहत पर ध्यान देने की अधिक आवश्यकता है। बदलते मौसम में हृदय संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसलिए सावधानी रखें और सुरक्षित रहें। ठंड में शरीर की नसों में संकुचन होता है, जिससे खून का संचार बाधित होता है। सीने में दर्द, बीपी बढ़ना-घटना व हृदयाघात का खतरा बढ़ जाता है। बीमारियां फैलने का मुख्य कारण मौसम का परिवर्तन होना है। लोग सावधानी बरतें और बीमार होने की स्थिति में चिकित्सक की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल



- अस्थमा का अटैक आए तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।



- सांस रोगी दवा की पर्याप्त खुराक लें।

- इनहेलर साथ रखें, नियमित उपयोग करें।
- धूल आदि होने पर मास्क लगाएं।
ऐसे करें बचाव
- पैदल चलें, नियमित योग करें।

- शारीरिक रूप से सक्रिय रहें।
- मौसमी फलों का सेवन करें।
--------------

मौसम परिवर्तन के साथ ही मरीज बढ़ने लगे हैं। सांस के मरीज काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। खानपान और रहन-सहन पर ध्यान दिया जाए तो बीमारियों से बचा जा सकता है।
-डॉ. संदीप लठवाल, उप चिकित्सा अधीक्षक, जिला नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed