{"_id":"35432456cfe2a9c1cd95f0e9cc865012","slug":"reservation-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र सांसद ने दिया दिल्ली का न्यौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र सांसद ने दिया दिल्ली का न्यौता
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Sun, 08 Nov 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग समन्वय समिति के तत्वावधान में शुक्रवार देर शाम को महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष कलावती पांचाल की अध्यक्षता में सैन भक्त धर्मशाला में सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इसमें मुख्यातिथि, कुरुक्षेत्र सांसद एवं पिछड़ा वर्ग समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने शिरकत की। उन्होंने दिल्ली के रामलीला मैदान में 28 नवंबर को मनाई जाने वाली महात्मा ज्योतिबा फूले की पुण्यतिथि के अवसर पर पहुंचने का न्यौता दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दलित पिछड़ों की एकता व अपने अधिकारों के प्रति किसी प्रकार की आंच न आए, अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर रामपाल राठी, बिजेंद्र सैनी, सतबीर पांचाल, हंसराज बैरागी, दीपक पांचाल, अनिल सैन, रामदिया प्रजापत, रमेश बैरागी, रामकरण जांगड़ा, सुरेश कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन