{"_id":"6161e8dd8ebc3e1a244e2b85","slug":"request-to-meet-cm-to-open-the-path-of-kundli-border-sonipat-news-rtk62655934","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से मिलकर की कुंडली बॉर्डर का रास्ता खुलवाने की फरियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से मिलकर की कुंडली बॉर्डर का रास्ता खुलवाने की फरियाद
विज्ञापन
दिल्ली में सीएम मनोहरलाल से मिलने से पहुंचे भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी व किसान। विज्ञप्ति
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। कुंडली बॉर्डर पर किसान आंदोलन के चलते बंद एनएच-44 पर एक तरफ का रास्ता खुलवाने की मांग अब तेज होने लगी है। इसे लेकर राई क्षेत्र के ग्रामीणों ने सीएम मनोहर लाल से चंडीगढ़ पहुंचकर मुलाकात की थी और अब भारतीय किसान संघ की जिला इकाई के पदाधिकारी अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ शनिवार को सीएम के पास फरियाद लेकर पहुंचे। उन्होंने दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में सीएम से मिलकर रास्ता खुलवाने की मांग की है।
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने सीएम को मांग पत्र देते हुए कहा कि कुंडली बॉर्डर खुलने का इंतजार लंबा हो चुका है। बॉर्डर बंद होने से उनका संपर्क दिल्ली से कट गया। गांवों के लिंक मार्गों से दिल्ली पहुंचना पड़ता है। जिससे 10 से 20 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर तो लगाना ही पड़ रहा है साथ ही सब्जी, फल आदि दिल्ली में पहुंचाना मुश्किल हो गया है। लिंक मार्ग भी टूटे पड़े हैं। ऐेसे में भारी वाहन इन मार्गों से गुजरना बेहद मुश्किल हो गया है। किसान संघ के पदाधिकारियों ने सीएम के सामने अपनी फरियाद रखते हुए कहा कि मार्ग शीघ्र नहीं खुला तो वह बर्बाद हो जाएंगे और उनके काम धंधे पूरी तरह से ठप हो जाएंगे।
उन्होंने कहा मार्ग खुलने तक नाहरी बॉर्डर, कुंडली एचएसआईआईडीसी व दहिसरा बॉर्डर जैसे वैकल्पिक मार्गों की मरम्मत करवाई जाए। दूसरी मांग में किसान प्रतिनिधियों ने बताया कि मंडियों में आजकल अलग ही खेल चल रहा है। यहां पर आढ़ती व सेलर मालिक एमएसपी से 200 रुपये कम पर खरीद कर रहे हैं। खास बात यह है कि किसान विरोध करता है तो उसकी धान खरीदी नहीं जाती और उसे 4-5 दिन तक परेशान किया जाता है। इसके अलावा बारिश के बाद से खेतों में जलभराव से हुए नुकसान का मुआवजा भी मांगा गया। शुगर मिलों में गन्ने की पेराई 1 नवंबर से शुरू करवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल के साथ बैठक के दौरान किसान संघ की प्रदेश उपाध्यक्षा सविता मोर के अलावा पद्मश्री कंवल सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष मुकेश नाहरी, संजू खेवड़ा, ताहर सिंह, करनी सेना के प्रदेश महासचिव दीपक चौहान, पवन, अनिल, दयाचंद, दीपक, टीकाराम, नरेश, गौरव सरपंच आदि मौजूद थे।